विज्ञापन

कानपुर में हाईवे किनारे मिलीं एक्सपायर्ड चॉकलेट-टॉफियां, लूटने की मची होड़, Video Viral

सोशल मीडिया पर इन दिनों कानपुर के हाईवे किनारे का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें लोग चॉकलेट्स और टॉफियां लूटते नजर आ रहे हैं. चौंकाने वाली बात तो ये है कि, जिन्हें लूटने के लिए इतनी धक्का-मुक्की मच रही है, वो असल में एक्सपायर्ड हैं.

कानपुर में हाईवे किनारे मिलीं एक्सपायर्ड चॉकलेट-टॉफियां, लूटने की मची होड़, Video Viral
कचरे के ढेर में मिलीं एक्सपायर्ड चॉकलेट-टॉफी, बोरे भर-भरकर घर ले गए लोग! देखें Viral Video
Photo Source:@Delhiite_

Kanpur Expired Chocolates Viral Video: इन दिनों कानपुर के पनकी इलाके में हाईवे किनारे उमरती भीड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर गदर काट रहा है. इसके पीछे की वजह हैं चॉकलेट्स और टॉफियां, जिन्हें लूटने की होड़ मची हुई है, लेकिन चौंकाने वाली बात तो ये है कि जिन चॉकलेट्स और टॉफियां को लूटने के लिए लोग हल्ला पीट रहे हैं, वो असल में एक्सपायर्ड हैं.

वीडियो के मुताबिक, जब फर्टिलाइजर फैक्ट्री के पास हाईवे किनारे बड़ी मात्रा में एक्सपायर्ड चॉकलेट्स और टॉफियां मिलने की खबर उड़ी, तो अगले ही पल अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोग इस मुफ्त के माल को बटोरने के लिए वहां पहुंच गए, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है. वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट जांच में जुट गया है.

ये भी पढ़ें:-दूध के पैकेट पर बवाल, इंस्टाग्राम क्रिएटर के वीडियो पर अमूल ने खुद सामने आकर दी सफाई

हाईवे किनारे फेंका गया एक्सपायर्ड टॉफियों का जखीरा (panki highway candy loot)

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि, लोगों को जब फ्री का माल रास्ते में पड़ा मिला, तो उनकी खुशी का जैसे ठिकाना ही नहीं रहा. लोग एक्सपायर हो चुकी इन चॉकलेट्स और टॉफियां को ऐसे लूट रहे थे, मानों जैसे कोई कॉम्पिटिशन चल रहा है. खबर लगते ही बच्चों से लेकर बड़ों तक हर उम्र का इंसान बोरे और थैलियां भरकर टॉफियां ले जाने पहुंच गया. बिना ये जाने कि ये एक्सपायर्ड सामान हेल्थ के लिए बेहद खतरनाक और जहरीला साबित हो सकता है. कहा जा रहा है कि, किसी कंपनी ने भारी मात्रा में एक्सपायर्ड टॉफियां और चॉकलेट्स फेंक दीं, जिसके बाद लोगों की भीड़ उमर पड़ी.

मुफ्त का माल समझकर बटोरने पहुंच गए लोग (Expired candy loot)

सूचना मिलते ही पुलिस पर पहुंच गई. बताया जा रहा है कि, पुलिस को मौके से मिट्टी से सने कुछ फटे हुए रैपर मिले हैं जिन पर 'गुजरात' लिखा हुआ पाया गया है. थाना प्रभारी के मुताबिक, खाद्य विभाग को सूचित कर दिया गया है और ये पता लगाया जा रहा है कि ये खतरनाक लापरवाही किस कंपनी की है. वैसे तो ये कोई पहली बार नहीं है, जब इस तरह के वीडियो सामने आए हों. पहले भी कई बार इस तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहे हैं, जिसमें लोग खाने-पीने की चीजों के अलावा पेट्रोल-डीजल तक लूटते नजर आए हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ये वीडियो '@Delhiite_' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं. 

ये भी पढ़ें:-बीच सड़क पर गाड़ी रोककर 'कुंभकरण' की नींद सो गया बंदा, कार हिलाते रह गए लोग टस से मस नहीं हुआ बंदा
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
KANPUR, Expired, Chocolates, Candy, Loot
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com