Bangkok Taxi Driver Free Mini Mart: इंटरनेट पर इन दिनों एक बेहद कमाल का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपका भी दिल खुश हो जाएगा. अगर आप बैंकॉक में सफर कर रहे हों तो हो सकता है कि आपकी कैब भी किसी सुपरमार्केट जैसी दिखे. जैसा कि वायरल हो रहे इस वीडियो में देखने को मिल रहा है. एक ड्राइवर ने अपनी गाड़ी को जरूरत के सामान से भर रखा है. वहां मोजे, टूथब्रश, बेबी पाउडर से लेकर शीशा और बिल्लियों का खाना तक रखा है. इस टैक्सी की सबसे मजेदार बात ये है कि लोग बिना एक भी पैसा दिए जो चाहें ले सकते हैं.
ये भी पढ़ें:-पाकिस्तान से अफ्रीका घूमने गई थी लड़की...कैसे बन गई कबिले की 'बेगम'! देखें वीडियो
ट्रिप के दौरान टैक्सी में मिला अनोखा सरप्राइज (bangkok cab free essentials video)
दरअसल, थाईलैंड के बैंकॉक में एक टैक्सी ड्राइवर ने अपनी कार को मिनी मार्ट में बदल दिया है, जिसकी चर्चा इन दिनों हर जगह हो रही है. वो पिछले 10 सालों से अपने कस्टमर्स के लिए डेली रूटीन का सामान, पानी और कॉफी तक सब मुफ्त में रखता है. सामान के बदले वो लोगों से कोई पैसा नहीं लेता, बल्कि अगर खुश होकर कोई यात्री जो टिप देता है, उन्हीं पैसों से ड्राइवर नया सामान खरीदकर अगली सवारी के लिए रख देता है. सोशल मीडिया पर टैक्सी ड्राइवर की इस दरियादिली को देखकर लोग तारीफें करते नहीं थक रहे हैं.
इंटरनेट पर लोग कर रहे हैं तारीफ (pay it forward bangkok taxi)
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ये वीडियो 'floraandnote' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'जब आप बैंकॉक में हों, तो इस टैक्सी पर जरूर ध्यान दें.' 1 लाख 22 हजार से ज्यादा लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं. वीडियो वायरल देख चुके लोग ड्राइवर की इस सोच और थाईलैंड के लोगों की मेहमाननवाजी की खूब तारीफ कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें:-ये है दुनिया की सबसे बड़ी कॉलोनी! जहां एक साथ रहते हैं 5545 परिवार, साइंस फिक्शन फिल्म जैसा है नजारा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं