विज्ञापन

Gen Z का बागी अंदाज, रेजिग्नेशन लेटर में खोली कंपनी की पोल, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ इस्तीफा

सोशल मीडिया पर रिजाइन लेटर बहुत वायरल हो रहा है, जिसमें लड़की ने कंपनी के टॉक्सिक वर्क कल्चर, कम सैलरी और एक साथ कई काम करवाने जैसी समस्याओं पर खुलकर बात की.

Gen Z का बागी अंदाज, रेजिग्नेशन लेटर में खोली कंपनी की पोल, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ इस्तीफा
रेजिग्नेशन लेटर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ
Social Media

लखनऊ की 21 साल की एक लड़की ने सिर्फ अपनी नौकरी नहीं छोड़ी, बल्कि अपना इस्तीफा भी ऐसे लिखा कि वह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. प्रतिष्ठा गुप्ता नाम की लड़की ने अपने रिजाइन लेटर में कंपनी की खराब यानी टॉक्सिक वर्क कल्चर, कम सैलरी और एक साथ कई काम करवाने जैसी समस्याओं पर खुलकर बात की. वह लखनऊ की एक कंपनी में कंटेंट मार्केटिंग स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में काम करती थीं. उन्होंने अपने इस्तीफे के ईमेल के स्क्रीनशॉट इंस्टाग्राम पर शेयर किए, जिसके बाद लोग उसे तेजी से शेयर करने लगे. लोगों को उनका अंदाज काफी अलग और बेबाक लगा, क्योंकि उन्होंने अपने काम के अनुभव और कॉर्पोरेट लाइफ की परेशानियों को साफ-साफ शब्दों में लिख दिया.

आम तौर पर लोग इस्तीफा देते समय “धन्यवाद, मुझे यह मौका देने के लिए” जैसे शब्द लिखते हैं, लेकिन प्रतिष्ठा का ईमेल इससे बिल्कुल अलग था. उन्होंने अपने इस्तीफे की शुरुआत ही अलग अंदाज में की. उन्होंने लिखा, “मैं यह ईमेल भेजकर अपना इस्तीफा आधिकारिक रूप से दे रही हूं. आज, 9 मार्च 2026 मेरा आखिरी दिन है. इसे मेरा फाइनल लॉग-आउट समझें.”

इसके बाद उन्होंने एक ऐसी लाइन लिखी, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गई. “सच कहूं तो अब सब कुछ गड़बड़ हो गया है, माहौल खराब हो चुका है और मेरी मानसिक शांति का फायदा तो बिल्कुल भी नहीं मिल रहा.” अपने इस्तीफे में उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें अपनी नौकरी में तय काम से कहीं ज्यादा जिम्मेदारियां निभानी पड़ती थीं, लेकिन इसके मुकाबले उन्हें बहुत कम वेतन मिल रहा था.

उन्होंने आगे लिखा, “मैंने अपने रोज के काम और अपने बैंक बैलेंस को देखा, तो लगा कि मैं यहां अकेले ही पांच लोगों का काम कर रही हूं.” इसके बाद प्रतिष्ठा ने थोड़ा मजाकिया अंदाज में उन अलग‑अलग जॉब रोल्स की लिस्ट भी दी, जो वह कंपनी में बिना आधिकारिक पद के कर रही थीं. इसमें वीडियो एडिटिंग, ग्राफिक डिजाइन, SEO, वर्डप्रेस मैनेजमेंट, एनालिटिक्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी जैसे कई काम शामिल थे.

एक लाइन में उन्होंने लिखा, “वीडियो एडिटर और डिजाइनर, ताकि ब्रांड देखने में 2005 की पावरपॉइंट जैसा न लगे.” उनका यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

लेखक के बारे में
img
नवीन  प्रजापत‍ि
सीनियर सब एडिटर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Work Culture, Workplace Complaints, Resignation, GenZ
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com