- मध्यप्रदेश के 2014 बैच के IPS अधिकारी अनुराग सुजानिया ने पुलिस सेवा से इस्तीफा दे दिया है
- अनुराग सुजानिया हाल ही में सागर पुलिस अधीक्षक के पद से हटाए जाने के बाद इस्तीफा दिया है
- सुजानिया ने इस्तीफे में केवल व्यक्तिगत कारणों को नौकरी छोड़ने का कारण बताया है
IPS Anurag Sujania Resigns: भोपाल. मध्यप्रदेश के 2014 बैच के IPS अधिकारी अनुराग सुजानिया ने पुलिस सेवा से इस्तीफा दे दिया है. वे मध्य प्रदेश के सागर पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ थे. मोहन यादव सरकार ने चार दिन पहले ही उन्हें सागर एसपी पद से हटा दिया था. सुजानिया ने सोमवार को अपना इस्तीफा सौंपा, जिसमें उन्होंने नौकरी छोड़ने का कारण व्यक्तिगत बताया है. इधर, अनुराग सुजानिया के इस्तीफे के बाद राज्य सरकार भी सक्रिय हो गई है.
छह महीने पहले बने थे सागर SP
2014 बैच के IPS अधिकारी अनुराग सुजानिया मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं. करीब छह महीने पहले उन्हें सागर पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ किया गया था. सागर में पदस्थापना से पहले वे भोपाल स्थित पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) के पद पर सेवाएं दे रहे थे. हाल ही में राज्य सरकार द्वारा सागर SP के पद से हटाए जाने के बाद अब उनके इस्तीफे ने पुलिस महकमे में हलचल बढ़ा दी है. हालांकि, अपने इस्तीफे में उन्होंने केवल व्यक्तिगत कारणों का ही उल्लेख किया है.
सागर एसपी पद से हटाए जाने के बाद अनुराग सुजानिया को भोपाल स्थित पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) के पद पर नई जिम्मेदारी दी गई थी. हालांकि, उन्होंने नई पदस्थापना संभालने से पहले ही 2 नवंबर को राज्य सरकार को अपना इस्तीफा सौंप दिया. इस्तीफे में उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का उल्लेख किया है.
राज्य सरकार के फैसले पर टिकी नजर
सुजानिया का यह फैसला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि उनका तबादला बांदा जहरीली शराब कांड के बाद हुई प्रशासनिक कार्रवाई के तहत किया गया था. इस हादसे में 16 लोगों की मौत हुई थी. तबादले के महज चार दिन बाद सेवा छोड़ने के निर्णय ने पुलिस महकमे में कई सवाल खड़े कर दिए हैं. हालांकि, उनके इस्तीफे के पीछे किसी अन्य कारण को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. अब नजर इस बात पर टिकी है कि राज्य सरकार उनके इस्तीफे पर क्या निर्णय लेती है.
IPS अनुराग सुजानिया कौन हैं?
भारतीय पुलिस सेवा से इस्तीफा देने वाले अनुराग सुजानिया मध्य प्रदेश कैडर में 2014 के आईपीएस अधिकारी हैं. ये मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं. 14 मई 1988 को जन्मे अनुराग सुजानिया के पास एम टेक की डिग्री है. वर्तमान एआईजी एडिमन पुलिस मुख्यालय भोपाल में तैनात थे.
यह भी पढ़ें- IPS अनुष्ठा कालिया ने पाकिस्तान के तस्करों की कमर तोड़ी, बीकानेर के नेता भी क्यों खाते खौफ?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं