Trending: सीए, सीएस और एमबीए की पढ़ाई बीच में छोड़कर एलएलबी में एडमिशन लेने वाले कवल देसाई आज कल पार्ट टाइम में ब्लिंकिट के ऑर्डर डिलीवरी कर रहे हैं. उन्होंने इसकी शुरुआत 13 अक्टूबर को की थी. शुरुआती 2 घंटे में 6 डिलीवरी करके उन्होंने कुल 149 रुपये कमाए थे, लेकिन अभी दिन बाकी था. करीब साढ़े 6 घंटे तक उन्होंने डिलीवरी की, जिसमें उनकी कमाई करीब 250 परसेंट बढ़ गई.
टारगेट पूरा करने पर बोनस मिला
13 अक्टूबर की रात पौने 12 बजे उन्होंने अपनी एक दिन की कमाई का स्क्रीनशॉट एक्स पर शेयर करते हुए लिखा, 'पहला दिन अच्छा रहा. लगभग साढ़े 6 घंटे में कुल 19 ऑर्डर डिलीवर किए. सिर्फ ऑर्डर डिलीवरी के लिए मैंने 51 KM ट्रैवल किया. हालांकि इसमें वापसी के किलोमीटर काउंट नहीं है. इस मेहनत के बदले मुझे 75 रुपये का इंसेंटिव मिलाकर 508 रुपये मिले. टारगेट पूरा करने पर 100 रुपये का बोनस भी मिला. यानी कुल 608 रुपये कमाए.'
डिलीवरी का खर्चा जीरो रुपये रहा
कवल ने लिखा, 'मेरे पास एथर कंपनी का इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जिसे मैं घर पर ही चार्ज करता हूं. इसीलिए मेरी रनिंग कॉस्ट जीरो रही. अगर पेट्रोल बाइक या स्कूटी होती तो मेरे उसमें 200 रुपये का खर्चा आ जाता. इतनी डिलीवरी के बाद मेरे स्कूटर की बैटरी डाउन हो गई थी, जिसके बाद मैंने और डिलीवरी ना करके वापस घर लौटने और अपनी पढ़ाई करने का फैसला किया.'
यहां पढ़ें पूरी पोस्ट:-
This is a part time gig I am doing for some obvious reasons. I'm pursing LLB as my primary profession. Along side working to support some obvious expenses incurred. Day 1 ended on a good note. Ended up delivering 19 orders in ~ 6:30 hours. Did around ~51 kms just for the order delivery (return kms not counted). Earned : ₹508 (₹75 incentive included) and ₹100 as bonus for achieving target. Cost - ₹0 (I own Ather EV and charging costed me ₹0 home charging still 0) Had to end the gig due to commitment to studies and at the same time battery was about to die. @letsblinkit @deepigoyal @albinder You guys really made Blinkit a boon for people like me. It's just so efficient to work with it and it's smooth too.
— Kaval Desai (@thecurious_12) October 13, 2026
सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए अलग-अलग रिएक्शन्स
कवल देसाई की यह एक्स पोस्ट जैसे-जैसे वायरल हो रही है, वैसे-वैसे इस पर लोगों के रिएक्शन्स आ रहे हैं. कुछ यूजर्स जहां कवल को सेफ ड्राइविंग करने की सलाह दे रहे हैं, वहीं कुछ उसे पढ़ाई पर फोकस कायम रखने की बात बोल रहे हैं.
एक यूजर ने लिखा, 'आपको इस काम की शुभकमानाएं कवल. सुरक्षित ड्राइव करें.'
दूसरे यूजर ने लिखा, 'ऐसे ही आगे बढ़ते रहो, पर पढ़ाई से फोकस हटने मत देना. वो भी उतनी ही जरूरी है.'
तीसरे यूजर ने पूछा, 'अगर कस्टमर आपको टिप देते हैं, तो क्या वह सच में ड्राइवर को मिलती है? मैं यह इसलिए पूछ रहा हूँ ताकि मैं ब्लिंकिट डिलीवरी करने वालों की मदद कर सकूं, क्योंकि मैं ब्लिंकिट का बहुत इस्तेमाल करता हूं.'
यह भी पढ़ें | 12 लाख सैलरी पाने वाले इंजीनियर मजे-मजे में चलाने लगे Rapido बाइक, बताई एक दिन की कमाई
यह भी पढ़ें | बिट्टू तबाही का इमोशनल वीडियो वायरल, बोले- मेरी 8 महीने की मेहनत 30 दिन में बर्बाद हो गई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं