इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल का खुमार इन दिनों हर किसी पर चढ़ा हुआ है. शाम होते ही लोग अपनी टीवी स्क्रीन या फिर मोबाइल पर मैच देखने में बिजी हो जाते हैं. मैच के दौरान जब कभी लंबे-लंबे छक्के लगते हैं या फिर कोई विकेट गिरता है, तो बाउंड्री के पास आपको चीयर गर्ल्स नजर आती हैं, जो इसे सेलिब्रेट करती दिखाई पड़ती हैं. इन चीयर गर्ल्स के हाथों में कुछ प्रॉम्ट होते हैं, जिनसे वो डांस करती हैं और हवा में उन्हें लहराती हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो सामने आ रहा है, जिसमें एक चीयर गर्ल डांस करते हुए नजर आ रही हैं. अगर आप भी इन्हें थिरकते हुए देख लेंगे तो यकीनन आपकी भी हंसी छूट सकती है.
यहां देखें वीडियो
-
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश
दरअसल, आईपीएल के इस सीजन में सोशल मीडिया पर ये वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें एक लोकल मैच चल रहा है. ये मैच किसी बड़े ग्राउंड पर नहीं हो रहा है, बल्कि एक छोटे से पार्क जैसे एरिया में खेला जा रहा है, यहां पर एक छोटा सा टेंट भी लगा है, जिसके नीचे एक चीयर गर्ल डांस करती हुई नजर आ रही है. लहंगा चुनरी में इस देसी चीयर गर्ल को देखकर कोई भी अपनी हंसी नहीं रोक पा रहा है. लोकल मैच के बीच ये देसी गर्ल जमकर ठुमके लगाती दिख रही हैं, वहीं बैकग्राउंड में आईपीएल का म्यूजिक लगाया गया है.
लोगों ने बताया लो बजट आईपीएल
इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भी जमकर कमेंट्स कर रहे हैं. लोग इसे लो बजट वाला आईपीएल बता रहे हैं. वहीं एक यूजर ने लिखा कि, ये यूपी प्रीमियर लीग है. वहीं एक दूसरे यूजर ने कहा कि, ये चीयर गर्ल दोनों तरफ की टीमों को सपोर्ट करने के लिए है. कमेंट बॉक्स में आपको हंसने वाले इमोजी भी खूब दिख जाएंगे, यानी लोग इस वीडियो को देख खूब मजे ले रहे हैं. फिलहाल लाखों लोग इस वीडियो को देख चुके हैं.
ये भी देखें- Gadgets 360 With Technical Guruji- इस हफ्ते की खास Tech Tip
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं