Funny Viral Video: बदलते समय में लोगों का नजरिया भी बदल रहा है. वहीं तकनीकी दुनिया भी काफी तेजी से विकसित हो रही है, जिसमें एक बड़ा योगदान गूगल का भी देखा जा रहा है. आज के समय में गूगल पर अपने सवालों का जवाब लोग आसानी से पा लेते हैं. वहीं इसकी मदद से लोगों का काम कम भी हो रहा है. ज्यादातर लोग आज के समय गूगल की मदद लेते नजर आते हैं, जैसा कि हाल ही में वायरल इस वीडियो में देखा जा सकता है, जो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचते हुए तहलका मचा रहा है. वीडियो में एक बुजुर्ग शख्स गूगल से कुछ सवाल पूछता नजर आ रहा है, जिसे सुनकर आप भी हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे.
यहां देखें वीडियो
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
वीडियो में बुजुर्ग शख्स गूगल की भी बोलती बंद करते नजर आ रहा है. वीडियो में शख्स की गूगल से वार्तालाप सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे. वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे यूजर्स खूब पसंद और शेयर कर रहे हैं. तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में एक बुजुर्ग शख्स को मोबाइल पर गूगल से सवाल करते हुए पहले उसे गुलगुल पुकारते सुना जा सकता है, जिसके बाद वह गूगल का नाम गलत बोलने पर उससे माफी भी मांगते दिखाई पड़ते हैं. वीडियो में आगे बुजुर्ग शख्स गूगल से सवाल करता है कि, उनके इलाके में आस-पास में कहीं भंडारा हो रहा है, जिसमें रायता भी मिल रहा हो. वीडियो को देखने के बाद यूजर्स का भी हंस-हंस कर बुरा हाल हो रहा है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को amitatri79384 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे खूब देखा और पसंद किया जा रहा है. इस वीडियो को अब तक 4 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं, जबकि 1 लाख से ज्यादा लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं. वीडियो देखने के बाद यूजर्स इस पर तरह-तरह के मजेदार रिएक्शन देते हुए खूब मौज ले रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'यह तो गूगल की शक्तियों का गलत इस्तेमाल हो रहा है.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं