विज्ञापन

प्रोजेक्टर स्क्रीन, वॉशिंग मशीन, बड़ा टीवी... मात्र 1,100 रुपये में चाइनीज होटल रूम में मिली इतनी शानदार फैसिलिटी, वीडियो देख हैरान रह गए लोग

Viral China Room Video: इंटरनेट पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक भारतीय शख्स चीन के होटल रूम में मिलने वाली शानदार सुविधाओं को दिखा रहा है. हैरानी की बात ये है कि इस कमरे की कीमत सिर्फ 1,100 रुपये है.

प्रोजेक्टर स्क्रीन, वॉशिंग मशीन, बड़ा टीवी... मात्र 1,100 रुपये में चाइनीज होटल रूम में मिली इतनी शानदार फैसिलिटी, वीडियो देख हैरान रह गए लोग
चीन का होटल रूम टूर

Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना नए-नए कंटेंट वायरल होते ही रहते हैं. कुछ लोगों का मनोरंजन करते हैं, तो कई वीडियो देखकर यूजर्स हैरान ही रह जाते हैं. हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो भारतीय ट्रैवल व्लॉगर का तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने चीन के चेंगदू में स्थित एक डुप्लेक्स स्टाइल होटल रूम का टूर दिखाया है. हैरानी की बात ये है कि उस छोटे से रूम में सभी तरह की फैसिलिटी उपलब्ध हैं और कीमत मात्र 1,100 रुपये है. सोशल मीडिया यूजर्स होटल में मिलने वाली प्रीमियम सुविधाओं को देखकर हैरान रह गए हैं.

यह भी पढ़ें: महंगा किराया, छोटा फ्लैट और अब एसी पर झगड़ा… बेंगलुरु किरायेदार की आपबीती वायरल

छोटे से कमरे में इतनी सारी सुविधाएं

वीडियो में शख्स बताता है कि कमरे में कई ऐसी सुविधाएं मौजूद थीं, जो आमतौर पर बजट होटलों में देखने को नहीं मिलतीं है. वीडियो में एक प्राइवेट वॉशिंग मशीन, फ्रिज, इंडक्शन स्टोव, इलेक्ट्रिक केतली, टॉवल, छोटा बाथरूम, सोफा और बड़ा टीवी भी दिखाया गया है. कमरे की सबसे खास बात ऊपर बना लॉफ्ट बेडरूम था, जहां पहुंचने के लिए सीढ़ियां भी बनाई हुई हैं. इस बेडरूम का डिजाइन बेहद शानदार है और सजावट के लिए खूबसूरत झूमर भी लगाया हुआ था. इसके अलावा एंटरटेनमेंट के लिए बेड के पास कमरे में इनबिल्ट प्रोजेक्टर सिस्टम भी लगाया हुआ है. हालांकि, ये 1,100 रुपये किराया कितने दिन या रात का है इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है.

आप भी देखिए ये वीडियो

6.5 मिलियन से ज्यादा व्यूज

वीडियो को इंस्टाग्राम पर @onroadindian नाम के इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है. इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है 'चीन में 1100 रुपये में आपको यह सब मिलता है. महंगाई के बावजूद भी यहां की टूरिज्म इंडस्ट्री अभी भी काफी सस्ती है. यह कोई छोटा शहर नहीं है. यह चेंगदू नाम का बहुत बड़ा शहर है और यह शहर के बीचों-बीच के पास स्थित है'. वीडियो पर अभी तक 6.5 मिलियन से ज्यादा व्यूज और 2 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं.

इंटरनेट यूजर्स दे रहे अपनी प्रतिक्रियाएं

वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आया, तेजी से वायरल हो गया है. वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा 'क्या बात है भाई', दूसरे यूजर ने लिखा 'वाओ'. इसके अलावा कई यूजर्स ने इमोजी के जरिए अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर की हैं.

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

लेखक के बारे में
img
Gurutva Rajput
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
China Hotel Room Tour, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com