विज्ञापन

कौन हैं कोटा के संजय घेमावत? जिनके इशारों पर चलता था पूरा Google, अब 27 साल बाद छोड़ी कंपनी

Google Engineer Begins Startup Journey : राजस्थान के संजय घेमावत ने 27 साल तक गूगल की अहम तकनीकों के विकास में योगदान दिया. अब वह कंपनी छोड़कर नया एआई स्टार्टअप शुरू करने जा रहे हैं.

कौन हैं कोटा के संजय घेमावत? जिनके इशारों पर चलता था पूरा Google, अब 27 साल बाद छोड़ी कंपनी
संजय घेमावत ने गूगल को कहा अलविदा

Google Engineer Begins Startup Journey : हर दिन गूगल पर सर्च करना, ड्राइव में फाइल सेव करना या कुछ ही सेकंड में अरबों जानकारियों तक पहुंच जाना हमें बेहद सामान्य लगता है. लेकिन इन सबके पीछे काम करने वाली कई अहम तकनीकों को विकसित करने वाली टीम में भारत के एक इंजीनियर का बड़ा योगदान रहा है. राजस्थान के कोटा में पढ़े संजय घेमावत ने करीब 27 साल तक गूगल में रहकर ऐसी तकनीकें विकसित करने में मदद की, जिन्होंने कंपनी की मजबूत नींव रखी. अब उन्होंने नौकरी छोड़कर एक नया एआई स्टार्टअप शुरू करने का फैसला किया है. 

संजय घेमावत का जन्म अमेरिका में हुआ, लेकिन कुछ समय बाद उनका परिवार भारत लौट आया. उनके पिता यूनिवर्सिटी ऑफ कोटा में पढ़ाने लगे और संजय की शुरुआती पढ़ाई भी कोटा के सेंट पॉल्स स्कूल में हुई. आगे की पढ़ाई के लिए वे अमेरिका गए, जहां कॉर्नेल यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन और MIT से Ph.D की.

गूगल के शुरुआती दौर से जुड़े

संजय उस समय गूगल से जुड़े, जब कंपनी अपने शुरुआती दौर में थी. उन्होंने अपने सहयोगी जेफ डीन के साथ मिलकर गूगल फाइल सिस्टम, मैपरिड्यूस, बिगटेबल और स्पैनर जैसी तकनीकों के विकास में अहम भूमिका निभाई. यही वे सिस्टम हैं, जिनकी मदद से गूगल बड़े पैमाने पर डेटा स्टोर, प्रोसेस और मैनेज कर पाता है. बाद में उन्होंने टेंसरफ्लो और पाम जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रोजेक्ट्स में भी योगदान दिया.

इंटरनेट की दुनिया में क्यों माना जाता है बड़ा नाम?

आज गूगल सिर्फ एक सर्च इंजन नहीं, बल्कि क्लाउड, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और कई डिजिटल सेवाओं का विशाल नेटवर्क है. इन सेवाओं को संभालने वाली कई बुनियादी तकनीकों के विकास में संजय घेमावत की अहम् भूमिका रही. यही वजह है कि उन्हें आधुनिक इंटरनेट इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने वाले प्रमुख कंप्यूटर वैज्ञानिकों में गिना जाता है.

‘डिस्कवरी लूप' नाम का नया स्टार्टअप

करीब तीन दशक तक गूगल के साथ रहने के बाद संजय घेमावत अब अपने तीन साथियों के साथ मिलकर डिस्कवरी लूप नाम का नया AI स्टार्टअप शुरू कर रहे हैं. इस कंपनी का लक्ष्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से वैज्ञानिक और इंजीनियरिंग रिसर्च को पहले से ज्यादा तेज और आसान बनाना है. 

टेक्नोलॉजी की दुनिया की नजर अब इस बात पर होगी कि 'डिस्कवरी लूप' आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में कितना बड़ा बदलाव ला पाती है. जिस इंजीनियर ने गूगल की कई मजबूत तकनीकों की नींव रखने में मदद की, उससे नई कंपनी से भी बड़ी उम्मीदें लगाई जा रही हैं.

ये भी पढ़ें - Success Story: जमीन बिकी, UPSC में 6 बार हुए फेल, आख‍िर 15 साल बाद IPS बनकर ही लौटे आलोक राज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Google, Sanjay Ghemawat, Google Job
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com