विज्ञापन

30 साल पुराना ऑटो खरीद भारत घूमने निकला विदेशी कपल, बोला- TUK LIFE है हमारी

ब्रिटेन और लिथुआनिया का कपल 30 साल पुराने ऑटो रिक्शा से भारत की यात्रा कर रहा है. तमिलनाडु और रामेश्वरम में उन्हें स्थानीय लोगों का प्यार, मदद और यादगार अनुभव मिले.

30 साल पुराना ऑटो खरीद भारत घूमने निकला विदेशी कपल, बोला- TUK LIFE है हमारी
30 साल पुराना ऑटो खरीद भारत घूमने निकला विदेशी कपल
Instagram/travelsontoastofficial

Viral Video: साउथ एशिया के 5 देशों में घूम चुका विदेशी कपल अभी भारत की यात्रा पर है. कपल ने भारत में 30 साल पुराने ऑटो को खरीदा और उस फिर से पेटिंग करवाकर एकदम रंगीन बना दिया है. भारत में खरीदे ऑटो पर विदेशी कपल ने साइड में Tuk Life लिखवाया है, जबकि उसने अपने यूट्यूब चैनल का नाम लिखवा रखा है. विदेशी कपल करीब 6 महीने में पूरे भारत का सफर करने वाला है. उसने भारत में अपनी जर्नी तमिलनाडु से शुरू की है. जिसके वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर लगातार पोस्ट कर रहा है. 

चेन्नई में खरीदा 30 साल पुराना ऑटो

विदेशी कपल काम नाम  Olivia और Marius है. लड़की Olivia यूनाइटेड किंगडम की रहने वाली है, जबकि युवक Marius यूरोप में लिथुआनिया (Lithuania) का है. विदेशी कपल का इंस्टाग्राम @travelsontoastofficial अकाउंट है, जिस पर उसने 2 हफ्ते पहले एक पोस्ट की है, जिसमें कपल ने बताया कि हमने एक 30 साल पुराना टुक-टुक (ऑटो रिक्शा) खरीदा और उसमें बैठकर भारत के ज़्यादा से ज़्यादा हिस्से को देखने की कोशिश कर रहे थे.

6 महीने में पूरा भारत घूमने का टारगेट

कपल ने भारत में खरीदे गए ऑटो का नाम 'Tukpac' रखा है, जिससे 6 महीने में कुल पूरे भारत घूमने का टारगेट रखा है. ऑटो की बॉडी पर बॉडी पीले रंग की खास पेंटिंग है, जिसमें समंदर, पहाड़, पेड़ और साइड में 'Travels On Toast'. ऑटो की नंबर प्लेट TN01 L 8344 है, चेन्नई रजिस्टर्ड है. वीडियो में Marius औऱ Olivia ने बताया कि हम पूरे भारत में एक टुक-टुक (ऑटो-रिक्शा) चलाने की कोशिश कर रहे हैं. हम चेन्नई से अपने पुराने टुक-टुक, 'टुकपैक' (Tukpac) में सवार होकर पूरे भारत के एक बड़े रोड ट्रिप पर निकल रहे हैं. 

चेन्नई से सफर की शुरुआत की

यूट्यूब पर पोस्ट किए वीडियो में कपल ने बताया कि चेन्नई से अपना सफर शुरू करने के बाद अब तक 400 km का सफर तय कर चुका है. तमिलनाडु की कुछ सबसे रहस्यमयी जगहों को देखने के बाद, हम दक्षिण की ओर अपना सफर जारी रखे हुए हैं. कपल ने कहा कि सच कहें तो, हमें बिल्कुल अंदाज़ा नहीं था कि आगे इस ट्रिप में क्या होने वाला है. उसने बताया कि हमने कई मंदिर देखे, जैसे कि ब्रदीश्वरी मंदिर, भारत में मुझे एक बात बहुत अच्छी लगती है कि यहाँ हर चीज़ 'पीस' (एक-एक करके) के हिसाब से मिल जाती है. आपको पूरा पैकेट खरीदने की ज़रूरत नहीं है, आप बस एक बिस्किट भी ले सकते हैं.

कपल बोले- भारत में लोग मिलनसार हैं

यहां के लोग बहुत मिलनसार हैं, ग्रामीण इलाकों में सभी लोग बहुत अच्छे हैं. ऑटो से सफर करते-करते कपल चत्तिनान (Chattinan) पहुंच गया. वह वीडियो में कहता है कि यह जगह इसलिए मशहूर है क्योंकि यहां पहले एक समुदाय रहता था, जो मुख्य रूप से मर्चेंट बैंकर (व्यापारी बैंकर) हुआ करते थे. उन्होंने इंटरनेशनल ट्रेडिंग वगैरह से बहुत पैसा कमाया और फिर ऐसी बड़ी-बड़ी हवेलियां बनाईं.

यह भी पढ़ें | फ्लाइट छोड़ यूट्यूबर ने राजधानी की फर्स्ट एसी में खाते-पीते किया सफर, बोला- यहां बेशुमार इज्जत मिली

विदेशी कपल ने कहा कि कितनी अजीब बात है कि आप भारत के ग्रामीण इलाकों में घंटों तक गाड़ी चलाते रहें और अचानक आपको कोई ऐसा कस्बा मिल जाए, जहां की इमारतें भारत की बाकी इमारतों से बिल्कुल अलग दिखती है. 

दिलचस्प बात यह है कि आप इन हेरिटेज घरों में रुक भी सकते हैं, लेकिन इसका खर्च एक रात का 100 डॉलर से ज्यादा आता है. इससे पहले यूके और लिथुआनिया का यह कपल लाओस और कंबोडिया में भी ऑटो रिक्शा से ट्रैवल कर चुका है, जिसका वीडियो उसने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया है. एक वीडियो में बताया कि कंबोडिया में बंदरों ने इनके टुकटुक पर हमला कर दिया था, वो वीडियो वायरल हुआ था.

यह भी पढ़ें | भारत से खरीदकर ब्रिटेन ले गए ऑटो को फिर कहना पड़ा अलविदा, UK का कपल का हुआ निराश!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Trip, Viral Video, Foreign Traveler India, India Tour, Indian Auto Viral Story
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com