विज्ञापन

'भारत अब पहले जैसा नहीं रहा', 10 साल से यहां रह गई पोलैंड की महिला को 5 बातों ने कर दिया हैरान

Polish Woman In India: डोमिनिका ने अपने वीडियो में सीधे तौर पर उन 5 बड़े बदलावों का जिक्र किया है, जिसने उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को पूरी तरह बदल दिया है.

'भारत अब पहले जैसा नहीं रहा', 10 साल से यहां रह गई पोलैंड की महिला को 5 बातों ने कर दिया हैरान
डोमिनिका पटलस का यह वीडियो कंगना रनौत ने रिपोस्ट किया है.
Instagram@domipatalas

Viral Video: पोलैंड की रहने वाली डोमिनिका पटलस कालरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसे अभिनेत्री कंगना रनौत ने रिपोस्ट किया है. इस वीडियो में उन्होंने कहा, 'मैं 10 साल पहले भारत आई थी. तब से यहीं रह रही हूं. जो भारत मैंने उस वक्त देखा था, अब भारत वैसा नहीं रहा. वो बदल गया है. लेकिन मुझे खुशी है कि मैंने भारत के इस बदलाव को अपनी आंखों से देखा.'

'पहले कैश चलता था, अब UPI है'

डोमिनिका बताती हैं कि 10 साल पहले जब वह पहली बार भारत आई थीं, तब हर छोटी-बड़ी चीज के लिए सिर्फ कैश चलता था. लेकिन आज तस्वीर बिल्कुल अलग है. अब हर कोई यूपीआई का इस्तेमाल पेमेंट करने के लिए कर रहा है. दुकानों पर लोग बस क्यूआर कोड स्कैन करते हैं और सेकंड्स में पेमेंट हो जाता है.

'डायरेक्ट फ्लाइट्स से आसान हुई जिंदगी'

एविएशन सेक्टर में हुए बदलावों का जिक्र करते हुए डोमिनिका कहती हैं कि भारत में अब कई नए एयरपोर्ट बन गए हैं और वहां की सुविधाएं वर्ल्ड-क्लास हैं. उनके लिए सबसे बड़ी सहूलियत यह है कि अब पोलैंड से भारत आने के लिए किसी दूसरे देश में रुकने की जरूरत नहीं पड़ती. अब वह डायरेक्ट फ्लाइट से सिर्फ 7 घंटे में सफर पूरा कर लेती हैं.

'3 घंटे में दिल्ली से देहरादून का सफर'

भारत के हाईवे और इंफ्रास्ट्रक्चर की तारीफ करते हुए डोमिनिका ने कहा, 'क्या 10 साल पहले कोई सोच सकता था कि दिल्ली से देहरादून का सफर सिर्फ तीन घंटे में तय हो जाएगा? लेकिन आज के नए एक्सप्रेसवे नेटवर्क की वजह से यह बिल्कुल मुमकिन हो गया है.'

'5 मिनट में डोरस्टेप पर फूड डिलीवरी'

शॉपिंग के एक्सपीरियंस पर बात करते हुए डोमिनिका बताती हैं, 'पहले मुझे अपनी जरूरत का कोई भी सामान खरीदने के लिए बाहर बाजार जाना पड़ता था. लेकिन आज क्विक डिलीवरी ऐप्स का ऐसा कमाल है कि सामान ऑर्डर करते ही महज 5 मिनट के अंदर उनके दरवाजे पर मौजूद होता है.'

यहां देखें पूरा वीडियो:-

'नई वंदे भारत ट्रेन ने बदला यात्रा अनुभव'

पब्लिक ट्रांसपोर्ट के एक्सपेंशन पर बात करते हुए डोमिनिका ने कहा, 'आज आप मेट्रो से लगभग हर जगह जा सकते हैं. दिल्ली से मेरठ का सफर भी अब केवल 50 मिनट में पूरा किया जा सकता है. इसके अलावा वंदे भारत जैसी मॉडर्न ट्रेनों ने यात्रा के अनुभव को पूरी तरह बदल कर रख दिया है.'

सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा- अंधभक्त

डोमिनिका के इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने उन्हें अंधभक्त कहा. इस पर जवाब देते हुए उन्होंने नया वीडियो बनाया और कहा, 'मैंने जो देखा, सिर्फ वही बताया है. यह मेरी निजी एक्सपीरियंस है. ये कोई सरकारी पीआर नहीं है. अगर आपको पसंद आए तो ठीक, नहीं आए तो भी ठीक.'

यह भी पढ़ें:- SBI कर्मचारी ने भूखे पेट पूरी की चारधाम यात्रा, वीडियो बनाकर दोस्त से बोला- मैं शर्त जीत गया

यह भी पढ़ें:- माइक्रोसॉफ्ट एम्प्लॉई ने दिखाया 'A Day In Office' का अपडेटेड वर्जन, 20 लाख लोगों ने देखा वीडियो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dominika Patalas-Kalra, Viral Video, Indian Travel, Indian Travel Experience, Kangna Ranaut
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com