विज्ञापन

पहले उगली आग, फिर बढ़ाया मदद का डिब्बा... महिला का फायर ब्रीदिंग वीडियो हुआ वायरल

आग उगलकर लोगों का मनोरंजन करने वाली एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. प्रदर्शन के बाद पैसे मांगती महिला को देखकर लोग भावुक हो गए और तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं.

पहले उगली आग, फिर बढ़ाया मदद का डिब्बा... महिला का फायर ब्रीदिंग वीडियो हुआ वायरल
लोगों के मनोरंजन के लिए आग उगलती महिला
सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग भावुक हो रहे हैं. वीडियो में महिला अपने हुनर के जरिए लोगों का मनोरंजन करती नजर आ रही है, लेकिन प्रदर्शन खत्म होने के बाद जब वह पैसे मांगती है तो उसकी मजबूरी लोगों का दिल छू जाती है. इसी वजह से यह वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

आग उगलकर दिखाया करतब

वायरल वीडियो में महिला अपने मुंह में केरोसिन या किसी अन्य ज्वलनशील पदार्थ जैसा तरल भरकर 'फायर ब्रीदिंग' का प्रदर्शन करती दिखाई दे रही है. वह दो बार आग उगलकर लोगों को हैरान कर देती है. इसके बाद वह एक डिब्बा लेकर वहां मौजूद लोगों की तरफ बढ़ाती है और उनसे आर्थिक मदद की अपील करती है. यह सीन एक पल के लिए इमोशनल कर दे रहा है.

'Life isn't same for everyone' कैप्शन के साथ हुआ वायरल

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर chetnasingh_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, "Life isn't same for everyone." वीडियो को अब तक करीब 1.18 लाख लाइक्स मिल चुके हैं और हजारों लोग इसे देख चुके हैं. लोग महिला की मेहनत और उसकी जिंदगी की कठिनाइयों को लेकर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं.

कमेंट सेक्शन में बंटी लोगों की राय

वीडियो पर कई तरह के रिएक्शन देखने को मिले. एक यूजर ने लिखा कि मेहनत और बेवकूफी के बीच बहुत कम फर्क होता है और ऐसा करतब आज के समय में खतरनाक है. वहीं दूसरे यूजर ने दावा किया कि शायद महिला किसी दबाव में यह काम कर रही हो. हालांकि कई लोगों ने महिला के साहस और मेहनत की सराहना करते हुए लिखा कि वह अपने काम को पूरी लगन से कर रही है.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: स्पेन में आज भी वायरल हो रहा भारत का गिल्ली-डंडा, सोशल मीडिया लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

यह भी पढ़ें: चलती बाइक पर अचानक गिरी पेड़ की डाल, हेलमेट न पहनने की चुकानी पड़ी भारी कीमत, VIDEO वायरल

यह भी पढ़ें: ऑफिस का AC खराब हो गया, Gen Z कर्मचारी चले गए कैफे, HR को बोला- AC ठीक होने के बाद वापस आएंगे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Viral Instagram Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com