मेरठ के दौराला स्टेशन पर सहारनपुर से दिल्ली जा रही पैसेंजर ट्रेन में अचानक से भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने दो डिब्बों को अपनी चपेट में ले लिया. आग लगने से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई. हालांकि जिन डिब्बों में आग लगी, उनके यात्री तुरंत बाहर निकल गए. खैर गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ. सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें यात्रियों ने ट्रेन के बाकी डिब्बों को आग से बचाने के लिए मिलकर धक्का लगाया और बाकी डिब्बों को सुरक्षित बचा लिया.
देखें Video:
#WATCH | Uttar Pradesh: Fire broke out in engine & two compartments of a Saharanpur-Delhi train, at Daurala railway station near Meerut.
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 5, 2022
Passengers push the train in a bid to separate the rest of the compartments from the engine and two compartments on which the fire broke out. pic.twitter.com/Vp2sCcLFsd
-
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
आमिर खान और अमिताभ बच्चन के फैन हैं स्वामी सर्वप्रियानंद, ‘हनुमान अंश’ देखने की जताई इच्छा -
विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया इस वक्त कूटनीति पर कौन सी वेब सीरीज देख रहे -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
कौन सी वेबसीरीज देख रहे विदेश मंत्री S Jaishankar, वर्ल्ड समिट में बताया -
NDTV World Summit 2026 : भविष्य में बेहतर होंगे भारत-पाक रिश्ते? क्या बोले Jaishankar?
बता दें कि सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली इस ट्रेन (Saharanpur Delhi passenger train) के डिब्बों में लगी आग इंजन तक भी पहुंच गई थी. रेलवे कर्मियों ने यात्रियों की मदद से तत्काल डिब्बों को इंजन से अलग किया. मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों (Firefighters) ने आग पर काबू पा लिया. इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन अधीक्षक आर.पी.शर्मा ने बताया कि दौराला के पास ट्रेन के एक डिब्बे में धुआं उठने लगा था जिसके बाद ट्रेन को (दौराला) स्टेशन पर रोका गया.
Uttar Pradesh | Fire broke out in the engine and two compartments of a train going from Saharanpur to Delhi, earlier today at Daurala railway station near Meerut. Cause of the fire is yet to be ascertained. No injuries/casualties reported. pic.twitter.com/WIXv6e0J9f
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 5, 2022
शर्मा ने बताया, कि कोच में सवार यात्रियों को स्टेशन (Station) पर सकुशल उतार लिया गया. तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई और रेलवे स्टेशन के कर्मचारियों ने यात्रियों की सहायता से दोनों डिब्बों को रेल के इंजन से अलग किया. रेलवे अधीक्षक के अनुसार घटना में किसी यात्री के जान-माल की सूचना नही है. अभी आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.
ये भी पढ़ें-
जनता खुद भाजपा से लड़ रही, छठे-सातवें चरण में उसका खाता भी नहीं खुल पाएगा : अखिलेश यादव
बाघ करने जा रहा था Attack, लंगूर ने जान बचाने के लिए चली चाल, अपने ही जाल में फंस गया टाइगर
3 बहनों ने एक ही शख्स को किया प्रपोज, खुशी से फूला नहीं समाया, उठाया लिया ये कदम
हॉट टॉपिक : यूक्रेन में घायल हरजोत का खर्च उठाएगी सरकार, NDTV की खबर का असर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं