विज्ञापन

FIFA World Cup के बीच वायरल हुआ विदेशी फुटबॉलर का Video, पीठ पर बनवाया भगवान शिव का टैटू, बोले- भारत ने मुझे बदल दिया

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दौरान स्लोवेनियाई फुटबॉलर लुका मेजसेन का पुराना वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है. भारत से प्रेरित होकर उन्होंने भगवान शिव का टैटू और महामृत्युंजय मंत्र गुदवाया, जिसे लोग खूब सराह रहे हैं. सोशल मीडिया पर लोग हर हर महादेव लिखकर कमेंट कर रहे हैं.

FIFA World Cup के बीच वायरल हुआ विदेशी फुटबॉलर का Video, पीठ पर बनवाया भगवान शिव का टैटू, बोले- भारत ने मुझे बदल दिया
स्लोवेनियाई फुटबॉलर लुका मेजसेन का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दौरान इन दिनों एक विदेशी फुटबॉलर का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो रहा है. इस बार चर्चा उनके खेल की नहीं, बल्कि भारत और भगवान शिव के प्रति उनके गहरे लगाव की हो रही है. स्लोवेनिया के फुटबॉलर लुका मेजसेन ने अपनी पीठ पर भगवान शिव का विशाल टैटू और महामृत्युंजय मंत्र बनवाया है. उनका कहना है कि भारत ने उनकी जिंदगी और सोच को बदल दिया है.

वीडियो में बताई टैटू की खास कहानी

लुका मेजसेन ने अपने इंस्टाग्राम पेज lukamajcen9 पर वीडियो शेयर किया हुआ है. उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "This one is like a transformation India made for me." वीडियो में वह बताते हैं कि यह टैटू उनके लिए सिर्फ एक डिजाइन नहीं, बल्कि भारत में बिताए समय और उनकी आध्यात्मिक यात्रा की पहचान है.

भारत को मानते हैं अपना दूसरा घर

सोशल मीडिया पर दी गई जानकारी के अनुसार, लुका साल 2020 से भारतीय फुटबॉल में खेल रहे हैं. इस दौरान भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता ने उन्हें काफी प्रभावित किया. उन्होंने भगवान शिव में अपनी आस्था जताई और इसे अपनी जिंदगी का अहम हिस्सा बताया.

सोशल मीडिया पर लोगों ने लुटाया प्यार

वीडियो वायरल होने के बाद कमेंट सेक्शन 'हर हर महादेव' के नारों से भर गया. कई यूजर्स ने दिल वाले इमोजी शेयर किए, जबकि दूसरे लोगों ने भारतीय संस्कृति के प्रति लुका के सम्मान की जमकर तारीफ की. फुटबॉल, आस्था और भारत के प्रति उनका यह अनोखा जुड़ाव अब सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: बंदर‍िया के कहने पर बेबी बंदर ने लौटाया फोन, उत्तराखंड पुलिस ने सोशल मीडिया पर शेयर क‍िया यह प्‍यारा वीड‍ियो

यह भी पढ़ें: बंदर की इस हरकत ने लूट ली महफिल, रेलिंग पर स्टंट देख लोग नहीं रोक पाए हंसी, वीडियो वायरल

यह भी पढ़ें: नाखून चबाते हैं तो गौर से देख लीजिए ये वायरल वीडियो, चुटकी में सुधर जाएगी गंदी आदत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Footballer, FIFA World Cup, Lord Shiva
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com