FIFA World Cup: क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी, दोनों फुटबॉल जगत के बड़े नाम हैं. दुनिया में इनके करोड़ों फैंस हैं. इनकी तरह ही इनकी फैमिली और बच्चे भी सेलिब्रिटी हैं. इनके फैंस इनकी फैमिली से जुड़ी हर बात जानना चाहते हैं. सोशल मीडिया के माध्यम से ये स्टार्स और इनके फैंस, इनसे जुड़ी खबरें, तस्वीरें, वीडियोज शेयर भी करते रहते हैं. पर क्या आप जानते हैं कि रोनाल्डो और मेसी के बच्चे किस स्कूल में पढ़ते हैं?
क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बच्चे
जब रोनाल्डो मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए खेल रहे थे (2021-22), तब उनके बच्चे The Ryleys School (Cheshire, England) में पढ़ते थे. यह एक प्रतिष्ठित प्राइवेट स्कूल है, जहां व्यक्तिगत शिक्षा पर जोर दिया जाता है.
इसके बाद रोनाल्डो के सऊदी अरब (अल-नस्र) जाने पर परिवार ने भी वहां शिफ्ट हो गया. हालांकि रोनाल्डो ने सार्वजनिक रूप से यह नहीं बताया है कि उनके बच्चे वर्तमान में किस स्कूल में पढ़ रहे हैं.
लियोनेल मेसी के बच्चे
मेसी के तीन बेटे हैं- थियागो, मातेओ और सिरो. 2023 में इंटर मियामी से जुड़ने के बाद मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मेसी ने बच्चों का दाखिला Miami Country Day School में कराने की योजना बनाई. इसे मियामी का एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल माना जाता है.
मिठाइयों का ‘राजा' किसे कहते हैं, गुलाब जामुन नहीं है जवाब, मुंह में घुल जाती है ये मिठाई
हालांकि मेसी या उनके परिवार ने आधिकारिक रूप से स्कूल का नाम सार्वजनिक नहीं किया है. मेसी ने केवल इतना कहा है कि उनके बच्चे मियामी में स्कूल जाते हैं और वे सामान्य पारिवारिक जीवन जीने की कोशिश करते हैं.
फुटबॉल ट्रेनिंग
मेसी के तीनों बेटे Inter Miami Academy में फुटबॉल प्रशिक्षण ले रहे हैं. थियागो, मातेओ और सिरो सभी इंटर मियामी की युवा अकादमी से जुड़े हुए हैं.
रसीले आमों का शहर: किस शहर को कहा जाता है Mango city of India
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं