'द गिफ्ट ऑफ लव' फादर्स डे पर बनी एक शॉर्ट फिल्म है. जैसा कि फिल्म की शुरुआत में बताया गया है यह शॉर्ट फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है. जीवन की उठापठक के बीच, रिश्तों के टूटने और बनने के बीच, एक नई सोच और रिश्ते को परिभाषित करने वाली यह शॉर्ट फिल्म वाकई आपको पसंद आएगी. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे जीवन के सभी नुकसान एक सच्चे बंधन से किस तरह भरे जा सकते हैं. फिल्म की शुरुआत में दिखाया जाता है कि अदाकारा अमृता प्रकाश किसी की तलाश में है. एक दर्शक के तौर पर आप शॉर्ट फिल्म के अंत तक यह समझ नहीं पाते कि आखिर वह किसे तलाश रही थी, लेकिन अंत में खुलता है यह राज...
इस शॉर्ट फिल्म में अमृता प्रकाश को सुनैना, बिक्रमजीत कंवरपाल और मेघना मलिक के साथ फिल्माया गया है. यह फिल्म अंत तक इमोशनल कर देती है. सुनैना पूरी फिल्म में एक मुस्कुराती हुई तस्वीर के चेहरे को तलाश रही है. और वह चेहरा किसका है यह जानने के लिए देखें ये फिल्म-
यह शॉर्ट फिल्म 15 जून को यूट्यूब पर शेयर की गई. इसके बाद से अभी तक इसे 22,927 बार देखा जा चुका है. इस शॉर्ट फिल्म पर लोगों ने बहुत ही इमोशनल कमेंट्स भी किए हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Father's Day, Happy Father's Day, Father's Day Film, Father Daughter Short Film, Father's Day Video, Fathers Day Video, Fathers Day 2017, Fathers Day Date, Fathers Day Gift Ideas, Fathers Day Messages, Fathers Day Recipes, Fathers Day 2017 India, Fathers Day Is On 18th June