'कुमकुम भाग्य', 'वागले की दुनिया' और फिल्म 'छावा' जैसे मशहूर प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुकीं 30 वर्षीय खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस संचिता उगले ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है. इस खबर ने पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री और उनके फैंस को गहरे सदमे में डाल दिया है. लेकिन इस सुसाइड केस में अब एक बहुत बड़ा और खौफनाक एंगल सामने आ रहा है. संचिता ने 14 जून को सुसाइड किया, ठीक उसी तारीख को जिस दिन एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने दुनिया छोड़ी थी. संचिता के एक सीक्रेट इंस्टाग्राम अकाउंट से उसी दिन सुशांत का वीडियो पोस्ट किया गया था, जिसका कैप्शन था- "It's again 14 June... We miss you Sushant sir". संचिता के भाई ने रोते हुए फिल्म और टीवी इंडस्ट्री पर बड़े आरोप लगाए हैं. भाई का दावा है कि सुशांत की तरह ही उनकी बहन संचिता को भी इंडस्ट्री के बड़े लोगों द्वारा डराया, धमकाया और दबाया जा रहा था.