Father and Daughter Singing Video: पापा की नन्हीं परी ने तो कमाल ही कर दिया है. पिता बेड पर बैठकर गाना गा रहे थे और इस नन्हीं परी ने भी पिता संग सुर से सुर मिलाना शुरू कर दिया. दरअसल, एक शख्स ने अपनी बेटी के साथ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उसके साथ सिंगिंग के कई वीडियो शेयर किये हुए हैं. रौनक एच जैन नाम के इस सोशल मीडिया यूजर का अकाउंट इनकी लाडो संग सिंगिंग टैलेंट से भरा हुआ है. रौनक को सोशल मीडिया पर कई लोग फॉलो करते हैं और उनके हर वीडियो पर लाइक का बटन दबाते हैं. अब हम फादर-डॉटर की इस जोड़ी के ऐसे ही वीडियो आपको दिखाने जा रहे हैं, जो आपका दिन बना देंगे.
यहां देखें वीडियो
-
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर
बाप-बेटी की जुंगलबंदी (Father and Daughter Singing Video)
पहले वीडियो की बाते करें तो इसमें शख्स अपनी दो साल की क्यूट बेटी के साथ फिल्म 'हम दिल चुके सनम' के सॉन्ग 'गरज गरज' और 'अलबेला साजन गा रहा है' पर सुर से सुर मिला रहे है, जो कि देखने में काफी मजेदार लग रहा है. बता दें कि, इस वीडियो को म्यूजिक की दुनिया के सरताज शंकर महादेवन ने भी लाइक किया है. इस वीडियो पर 1 लाख से ज्यादा लाइक और 83 हजार से ज्यादा शेयर हैं. वहीं, यूजर्स इस वीडियो में बाप-बेटी की इस जोड़ी पर कमेंट्स बॉक्स में रेड हार्ट इमोजी पोस्ट कर रहे हैं. दूसरे वीडियो की बात करें तो इसमें यह बच्ची अपने पिता संग ऊंचे सुर लगा रही है, दूसरे वीडियो में शख्स 'तू है तो दिल धड़कता है...' गाना गा रहा और एक बार फिर बच्ची नटखट अंदाज में पिता के लिए कोरस का काम कर रही है. इस वीडियो का कमेंट सेक्शन रेड हार्ट इमोजी से भर गया है. इस वीडियो पर ज्यादातर लोगों ने कमेंट कर लिखा है, भाई आपकी बेटी बहुत क्यूट है.
नन्हीं परी ने पिता संग लगाए ऊंचे सुर (Father and Daughter Viral Video)
वहीं, तीसरे वीडियो की बात करें तो इसमें पिता अपनी बेटी के साथ सॉन्ग 'जब दीप जले तो चले आना' गा रहा है. इस वीडियो में शख्स की बेटी थोड़ी बड़ी दिख रही है और सुर भी अच्छे लगाती दिख रही है. इस वीडियो में बेटी अपने पिता की गोद में बैठ उनके साथ सुर से सुर मिला रही है. सबसे खास बात यह है इन तीनों वीडियो को देखने के बाद जरा भी बोरियत महसूस नहीं होगी. बाप-बेटी की गायिकी के यह तीनों मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों के बीच खूब प्यार बटोर रहे हैं. आखिरी वाले वीडियो पर भी लोगों ने खूब लाइक्स और कमेंट किए हैं. इस वीडियो पर अब लोग क्या-क्या कमेंट्स पोस्ट कर रहे हैं आइए जानते हैं.
लोगों ने कहा बेटी बनेगी सिंगर (Father and Daughter Viral Video)
बाप-बेटी के इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा है, भाई आपके यहां तो साक्षात सुरों की देवी ने जन्म लिया है. दूसरे यूजर ने लिखा, भाई बेटी को क्लासिक सिंगिंग की क्लास अभी से दे हो रहे हो'. तीसरे यूजर ने लिखा, बड़ी होकर यह बच्ची स्टेज पर परफॉर्म करने वाली है. चौथे यूजर ने लिखा, लगता है पिता सिंगर नहीं बन पाया, लेकिन अपनी बेटी को जरूर बना देगा. बाप-बेटी के इन वीडियो पर लोग ऐसे ही प्यार लुटा रहे हैं.
ये भी पढ़ें:-भारत में इस मछली पर है बैन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं