Father Daughter Duet On Aajkal Tere Mere Pyaar Ke Song: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है, जिसमें एक पिता और उनकी नन्हीं बिटिया 'रानी' मिलकर 1968 की मशहूर फिल्म 'ब्रहमचारी' के गीत 'आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे' गाते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को इंस्टाग्राम यूजर तेनजिन नगावांग (@ngawang\_126) ने साझा किया है, जिसमें वे अपनी बेटी तेनजिन डोनसेल के साथ मोहम्मद रफी और सुमन कल्याणपुर द्वारा गाया गया यह क्लासिक गीत गाते हुए दिखाई देते हैं.
यहां देखें वीडियो
-
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर
पिता-बेटी की प्यारी जुगलबंदी (father daughter duet viral video)
वीडियो में जैसे ही पिता गाने की प्रसिद्ध पंक्ति "आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे हर जुबां पर" गाते हैं, उनकी बेटी मासूमियत से "अच्छा" कहती है. यह पल इतना दिल छू लेने वाला है कि देखने वालों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. बच्ची की मासूम प्रतिक्रिया और पिता की मधुर आवाज़ की यह जुगलबंदी इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है. इस वीडियो को अब तक 3 मिलियन (30 लाख) से अधिक बार देखा जा चुका है और लोग इस प्यारी सी जोड़ी की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं.
'आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे' पर क्यूट डुएट वायरल (cute father daughter singing)
इस दिल छू लेने वाले वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन भी बहुत प्यारा लिखा गया है, 'आज कल तेरे मेरे प्यार के चर्चे मेरी प्यारी तेनजिन डोनसेल के साथ.' इस वीडियो देख चुके एक यूजर ने लिखा, "यह इंटरनेट का अब तक का सबसे प्यारा वीडियो है." दूसरे ने कहा, "बच्ची का 'अच्छा' सुनकर दिल पिघल गया." एक अन्य यूजर ने लिखा, "इस क्यूट जोड़ी का पूरा गाना सुनने को कब मिलेगा?"
ये भी पढ़ें:-खिड़की के रास्ते सोफा डिलीवरी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं