विज्ञापन

वो लड़की है कहां... गाने पर पिता ने बेटी को बेबी कैरियर में लेकर किया जानदार डांस, दिल को छू रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर पिता-बेटी की जोड़ी को खूब प्यारा सा वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में पिता अपनी बेटी को बेबी कैरियर में लेकर जानदार डांस किया.

वो लड़की है कहां... गाने पर पिता ने बेटी को बेबी कैरियर में लेकर किया जानदार डांस, दिल को छू रहा वीडियो
पिता-बेटी का डांस वीडियो
Social Media

अगर आपका मूड थोड़ा खराब है, तो यह वीडियो आपको तुरंत खुश कर देगा. बेंगलुरु के एक पिता का अपनी नन्हीं बेटी के साथ मस्ती में डांस करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में पिता अपनी बेटी को बेबी कैरियर में लेकर फेमस गाने “वो लड़की है कहां” पर झूमते नजर आते हैं. उनकी इस प्यारी बॉन्डिंग और खुशी भरे पल ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है. इस वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है.

इंस्टाग्राम पर @little_munchkin28 के हैंडल से यह वीडियो शेयर किया गया है. वीडियो में एक पिता अपनी बेटी को बेबी कैरियर लेकर डांस करता है और उनकी बेटी भी इस पल का खूब आनंद लेती है. वीडियो में जैसे ही अक्षय पालीवाल डांस करने लगते हैं, उनकी छोटी बेटी भी मुस्कुराने लगती है और हंसते हुए रिएक्शन देती है. यह पल इतना प्यारा और दिल को छूने वाला है कि लोग इसे बार-बार देख रहे हैं. वीडियो अभी तक लाखों लोगों ने देख लिया है.

सोशल मीडिया पर इस पिता-बेटी की जोड़ी को खूब प्यार मिल रहा है. कमेंट सेक्शन में लोग उनकी खुशी और प्यारी बॉन्डिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं. पिता-बेटी की यह जोड़ी फिल्म दिल चाहता है के सुपरहिट गाने "वो लड़की है कहां" पर शानदार डांस स्टेप्स कर रही है. “वो लड़की है कहां” बॉलीवुड के सबसे पसंद किए जाने वाले गानों में से एक है. इस गाने को शान और कविता कृष्णमूर्ति ने गाया है और रिलीज के 20 साल से ज्यादा समय बाद भी यह लोगों को उतना ही पसंद आता है.

कमेंट सेक्शन में लोग पिता की ऊर्जा और बच्ची की क्यूटनेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं. यूजर्स इसे इंटरनेट पर आज का "सबसे बेहतरीन और पॉजिटिव वीडियो" बता रहे हैं.

यह भी पढ़ें:- एफिल टावर के सामने भारतीय महिलाओं ने साड़ी में किया रैंप वॉक, वीडियो इंटरनेट पर वायरल, सादगी ने जीत लिया लोगों का दिल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com