Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना नए-नए वीडियो वायरल होते ही रहते हैं. कुछ वीडियो लोगों को हंसाते हैं, तो कई लोगों का ध्यान खींच लेते हैं. इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें भारतीय महिलाएं पेरिस के एफिल टावर के सामने रंग-बिरंगी साड़ियों में रैंप वॉक करती हुई नजर आ रही हैं. इस वीडियो को बेंगलुरु के साड़ी बुटीक 'धान्वी सिल्क' ने शेयर किया है. इसमें कई मिडिल-एज महिलाएं पोज देती, मुस्कुराती और रैम्प वॉक की तरह चलते हुए नजर आ रही हैं, और पीछे दुनिया के सबसे मशहूर स्थलों में से एक एफिल टॉवर दिखाई दे रहा है.
यह भी पढ़ें: नो लीव पॉलिसी, जीरो रिलोकेशन सपोर्ट... शख्स ने ठुकराया 72 लाख की नौकरी का ऑफर, इंटरनेट पर वायरल हुआ पोस्ट
भारतीय पारंपरिक पहनावे का खास अंदाज
रंग-बिरंगी साड़ियों में सजी ये महिलाएं पेरिस के बीचों-बीच छुट्टियों का लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं और साथ ही भारतीय पारंपरिक पहनावे को भी खास अंदाज में दिखा रही हैं. यह वीडियो तेजी से इंस्टाग्राम से निकलकर X और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फैल गया, जहां इसे लाखों बार देखा गया.
आप भी देखिए ये वीडियो
सादगी ने जीता लोगों का दिल
जैसी ही वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुआ यूजर्स ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दीं. महिलाओं की सादगी ने कई लोगों का दिल जीत लिया है. एक यूजर ने लिखा 'यह बहुत प्यारा और मासूम है. वे अपनी जिंदगी के खास पल को जी रही हैं, जो ज्यादातर महिलाओ को शायद ही मिल पाता है. उनमें से कई तो बस ऐसे 'मी टाइम' और अपनी जिंदगी जीने का सपना ही देखती रह जाती हैं. इसमें गलत क्या है? वे न तो डांस कर रही हैं और न ही कोई गलत व्यवहार कर रही हैं'. दूसरे यूजर ने लिखा 'कम से कम वे कोई फालतू डांस नहीं कर रही हैं और न ही जगह को गंदा कर रही हैं!'
Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं