विज्ञापन

सुष्मिता सेन और सलमान खान के इस पॉपुलर गाने को सालों तक गलत गाती रही बेटी रिनी सेन, क्या आपको पता है इसके सही बोल ?

बॉलीवुड स्टार सुष्मिता सेन की बेटी रेनी सेन ने हाल ही में बताया, "अपनी लाइफ में काफी समय तक मुझे लगता था कि यह गाना 'just cheew cheew, just cheew' है."

सुष्मिता सेन और सलमान खान के इस पॉपुलर गाने को सालों तक गलत गाती रही बेटी रिनी सेन, क्या आपको पता है इसके सही बोल ?
इस पॉपुलर गाने को सालों तक गलत गाती रही रिनी सेन
नई दिल्ली:

बॉलीवुड स्टार सुष्मिता सेन की बेटी रेनी सेन ने शुक्रवार रात अपनी मां के सबसे पॉपुलर बॉलीवुड गानों में से एक के बारे में एक बहुत ही मज़ेदार बात बताई. अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक सेल्फी शेयर करते हुए रेनी ने बताया कि उन्हें काफी समय तक लगता था कि हिट गाना ‘Just Chill' के बोल "just cheew cheew, just cheew" हैं.

रेनी ने लिखा, "अपनी लाइफ में काफी समय तक मुझे लगता था कि यह गाना 'just cheew cheew, just cheew' है." इसके साथ ही उन्होंने बंदर और रोने वाले इमोजी भी लगाए. रेनी सुष्मिता सेन की बड़ी बेटी हैं, जिन्हें उन्होंने साल 2000 में गोद लिया था. एक्ट्रेस उस समय सिर्फ 24 साल की थीं.

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ें- घर श्मशान लगता है, फूट फूट कर रोते हुए बोलीं राखी सावंत, भारती सिंह के आंखों में भी आ गए आंसू 

इन सालों में सुष्मिता ने अक्सर इस बारे में बात की है कि कैसे मां बनना उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा एडवेंचर और सबसे ज्यादा संतोष देने वाला सफर बन गया. बाद में साल 2010 में उन्होंने अपनी दूसरी बेटी अलीसा को गोद लिया.

‘Just Chill' की बात करें तो यह 2005 की कॉमेडी फिल्म ‘Maine Pyaar Kyun Kiya ? का है. यह गाना हिट हुआ था. इसे सोनू निगम, जयेश गांधी और अमृता काक ने गाया था. इस गाने में सलमान खान, सुष्मिता सेन, कैटरीना कैफ और सोहेल खान नजर आए थे. अपने हुक स्टेप और बीट्स के अलावा, यह गाना सुष्मिता के ग्लैमरस लुक के लिए भी याद किया जाता है. फिल्म में उनकी शानदार साड़ी लुक्स एक स्टाइल स्टेटमेंट बन गया था.

यह भी पढ़ें-  शहाना गोस्वामी ने 21 साल बड़े मिलिंद सोमन से इस वजह से किया ब्रेकअप, 'हमारे बीच बहुत प्यार था

सुष्मिता सेन की बात करें तो एक्ट्रेस ने 1994 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनकर इतिहास रच दिया था. बाद में उन्होंने ‘Biwi No.1', ‘Aankhen', ‘Main Hoon Na' और ‘Maine Pyaar Kyun Kiya?' जैसी फिल्मों में काम किया. हाल के सालों में उन्हें ‘Aarya' और ‘Taali' में परफॉर्मेंस के लिए काफी तारीफ मिली है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com