विज्ञापन

पूरे टूर्नामेंट में वैभव का परफॉर्मेंस... RCB की प्रेस कॉन्फ्रेंस में छाए रहे सूर्यवंशी, रजत ने तो दिल की बात निकाल दी

आरसीबी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रजत पाटीदार ने वैभव सूर्यवंशी की जमकर सराहना की. उन्होंने कहा इसमें कोई शक नहीं है कि मुझे पूरे टूर्नामेंट में वैभव सूर्यवंशी का परफॉर्मेंस सबसे बेहतरीन लगा. उनमें कमाल की प्रतिभा है.

पूरे टूर्नामेंट में वैभव का परफॉर्मेंस... RCB की प्रेस कॉन्फ्रेंस में छाए रहे सूर्यवंशी, रजत ने तो दिल की बात निकाल दी
आरसीबी के हेड कोच एंडी फ्लावर और कप्तान रजत पाटीदार

आईपीएल 2026 की चैंपियन टीम का नाम सामने आ चुका है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने बैक-टू-बैक खिताब को अपने नाम किया है. टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 31 मई को आरसीबी और जीटी के बीच अहमदाबाद में खेला गया. जहां सराहनीय प्रदर्शन करते हुए बेंगलुरु की टीम ट्रॉफी पर कब्जा जमाने में कामयाब रही. अहमदाबाद में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस की टीम ने 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए थे. वॉशिंगटन सुंदर जीटी की तरफ से सर्वोच्च स्कोरर रहे. जिन्होंने पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों में 50 रनों की सर्वाधिक पारी खेली. बाकी के अन्य बल्लेबाज विपक्षी टीम के गेंदबाजों के सामने हमेशा रनों के लिए जुझते हुए ही नजर आए. जीटी की तरफ से जीत के लिए मिले 156 रनों के लक्ष्य को आरसीबी की टीम ने दो ओवर शेष रहते 18 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर आसानी से प्राप्त कर लिया. टीम के लिए पारी का आगाज करते हुए विराट कोहली ने 42 गेंदों में नाबाद 75 रनों का योगदान दिया. उनके अलावा वेंकटेश अय्यर पारी का आगाज करते हुए 16 गेंद में 32 और छठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए टिम डेविड 17 गेंद में 24 रन बनाने में कामयाब रहे. 

फाइनल मुकाबले में मिली जीत के बाद आरसीबी के हेड कोच एंडी फ्लावर, कप्तान रजत पाटीदार और क्रिकेट डायरेक्ट के रूप में कार्यरत मो बोबाट ने खास चर्चा की, जो कुछ इस प्रकार है-  

रजत पाटीदार: इसमें कोई शक नहीं है कि मुझे पूरे टूर्नामेंट में वैभव सूर्यवंशी का परफोरमेंस सबसे बेहतरीन लगा. उनमें कमाल की प्रतिभा है. मैं उन्हें आगे के लिए शुभकामनाएं देता हूं.

एंडी फ्लावर: इस बार टीम के लिए खिताब जीतना पिछली बार से अलग रहा. खासकर इसलिए कि इस बार टीम ज्यादा कॉन्फिडेंट थी. इस बार प्लेऑफ के मैच के दौरान भी टीम में ज्यादा आत्मविश्वास था.

एंडी फ्लावर: वेंकटेश अय्यर को काफी देर बाहर बैठना पड़ा, लेकिन जब भी उन्हें मौका मिला उन्होंने टीम में आकर अच्छा प्रदर्शन किया. ये उनकी मेच्योरिटी दिखाता है. वो हमारे लिए अच्छे कॉन्ट्रिब्यूटर थे.

रजत पाटीदार: इस बार कोई टैटू नहीं बनेगा. 

मो बोबाट: हम सब टूर्नामेंट में ट्रॉफी के लिए ही आते हैं. 

एंडी फ्लावर: मैंने कल ड्रेसिंग रूम में कहा कि वो वास्तव में प्रेरणा देने वाले हैं. उनका हमारे ड्रेसिंग रूम में होना ही हम सब के लिए किस्मत की बात है. उनकी बैटिंग मास्टरी के बारे में कहा जा सकता है कि वो बैटिंग करने, गेंद को हिट करना बहुत पसंद करते हैं. वो कैंच में एक अलग स्टैंडर्ड सेट करते हैं.

मो बोबाट: हम तीनों में से कल कोई बैंगलोर नहीं जा रहा (मो, एंडी, रजत). हम डाटा पर ज्यादा फोकस नहीं करते. हमारा अप्रोट बैलेंस्ड रहता है. 

रजत पाटीदार: मैंने टूर्नामेंट के दौरान चार-पांच बार स्पिनर्स के बारे में डाटा पूछा, जैसे कि सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती के बारे में पूछा. फ्रेडी ने मुझे काफी मदद की. स्पिनर्स के हाथ से गेंद को पढ़ने में फ्रेडी ने मेरी बहुत सहायता की.  

एंडी फ्लावर: मैं ट्रनिंग को बहुत संजीदगी से अटेंड करता हूं. विराट कोहली और भुवनेश्वर कुमार की ट्रेनिंग से मैं बहुत प्रभावित हूं. भुवी की गेंदबाजी तो एक आर्ट है. उनकी अंगुलियों पर जितना कंट्रोल है, उसे देख मैं भी हैरान हो जाता हूं. जैसे कि कल स्विंग नहीं मिल रही थी तो उन्होंने अपने बाउंसर से हैरान किया और कामयाबी हासिल की. भुवी में गजब का कंट्रोल है. वो जिस तरह से ट्रेनिंग करते हैं वो भी लाजवाब है.

एंडी फ्लावर: हमारी टीम में तीन भारतीय कोच रहे (दिनेश कार्तिक: बल्लेबाजी कोच और मेंटर, ओमकार साल्वी: गेंदबाजी कोच, मालोलन रंगराजन: स्पिन गेंदबाजी कोच और स्काउटिंग प्रमुख) जिनका होना हमारे लिए किस्मत की बात थी.

रजत पाटीदार: क्रुणाल पंड्या बैटिंग ऑर्डर को लेकर काफी फ्लेक्सिबल हैं. जिससे आरसीबी की टीम को काफी मदद मिली. 

रजत पाटीदार: जब मुझे 2025 में नया रोल मिला तो मैं श्योर था कि मुझे अपने आपको नहीं बदलना है. एंडी, मो ने भी मुझसे यही कहा कि मैं जैसा हूं वैसे ही शांत रहूं. मैं अपने सहज वृत्ति पर भरोसा करता हूं. मुश्किल होती है तो कोच और खिलाड़ियों से बात करता हूं. मैं कृतज्ञ महसूस करता हूं कि टीम में मेरे साथ विराट कोहली, भुवी, दिनेश कार्तिक और फिल साल्ट जैसे खिलाड़ी हैं.

यह भी पढ़ें- 'वो काफी ट्रिकी पीरियड', कौन सी थी वो जीत, जिसके बाद RCB का आत्मविश्वास सातवें पायदान पर पहुंच गया? कोहली ने बताया
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Royal Challengers Bengaluru, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com