New Delhi: एप्पल ने पहला फोल्डेबल आईफोन डुओ लॉन्च कर दिया है, जिसकी भारत में शुरुआती कीमत 2,99,900 रुपये रखी गई है. एएनआई की रिपोर्ट और एप्पल के आधिकारिक प्रेस नोट के मुताबिक, भारत में इसकी प्री-ऑर्डर बुकिंग 16 अक्टूबर से शुरू होगी और यह 23 अक्टूबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. इस लग्जरी फोन को खरीदने के लिए दुनिया के अलग-अलग देशों के नागरिकों को कितने दिन काम करना पड़ेगा, इसके आंकड़े एनआरआई सोनल चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए हैं, जो काफी दिलचस्प हैं.
अमेरिका में 11 तो चीन में 55 दिन
42 सेकंड के इस वीडियो में वे अलग-अलग देशों में लोगों की एवरेज सैलरी के हिसाब से कैलकुलेश करके बताती हैं, 'अमेरिका में लोग अपनी 11 दिन की सैलरी से आईफोन डुओ खरीद सकते हैं. जबकि ऑस्ट्रेलिया में इसे खरीदने के लिए आपको लगभग 20 दिन काम करना पड़ेगा. इसी तरह यूनाइटेड किंगडम में 22 दिन, जापान में 29 दिन और चीन में 55 दिन काम करना पड़ेगा.'
भारत में कितने दिन काम करना पड़ेगा?
सोनल का कहना है कि इंडिया में एप्पल का फोल्डेबल आईफोन खरीदने का समय आपकी मंथली सैलरी पर निर्भर करता है. अगर आप 50 हजार रुपये हर महीने कमाते हैं तो और उसे पूरा बचाते हैं तो इसे खरीदने में 6 महीने लगेंगे. जबकि 25 हजार रुपये प्रति महीना कमाने वाले लोगों को यह आईफोन खरीदने के लिए 1 पूरे साल की सैलरी जुटानी होगी.

एनआरआई ने बताया अमेरिका से लेकर भारत तक एप्पल आईफोन डुओ को खरीदने के लिए किस देश में कितने दिन की सैलरी खर्च करनी होगी.
Photo Credit: Instagram@sonalbisla
क्या खास है 3 लाख वाले आईफोन डुओ में?
यह फोन अपने इनोवेटिव डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स के कारण चर्चा में है. इस आईफोन को अनफोल्ड करने पर इसमें 7.6-इंच की एंटी-ग्लेयर नैनो-टेक्सचर इनर स्क्रीन और बाहर 5.4-इंच की आउटर स्क्रीन मिलती है. इसमें नया ए20 प्रो चिपसेट और डुअल-बैटरी दी गई है. फोटोग्राफी के लिए इसमें 48 मेगापिक्सल का फ्यूजन मेन कैमरा दिया गया है. इसमें डुओ प्रीव्यू, बच्चों के लिए किड क्यू एनिमेशन और डुओ फेसटाइम जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. साथ ही साथ, नए ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ सिरी एआई और एप्पल इंटेलिजेंस दिया गया है जो यूजर के पर्सनल कॉन्टेक्स्ट को समझकर काम करता है. इसमें आप सिर्फ ई-सिम का ही यूज कर पाएंगे.
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
सोनाली का वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. कुछ यूजर्स कमेंट में बता रहे हैं कि वे इस आईफोन को लगभग कितने समय में खरीद पाएंगे, जबकि कुछ लोग अमेरिका के एजुकेशन सिस्टम का उदाहरण देकर कह रहे हैं कि अगर ऐसा उनके देश में होता तो वो इसे जल्दी खरीद पाते. हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं जो ईएमआई पर आईफोन खरीदने की बात कहकर हंसने वाले इमोजी अटैच कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें:- 'भाई गिरी कूल नहीं है', थार-फॉर्च्यूनर मालिकों को लाइन में लगाकर दमन कलेक्टर ने दिलाई सेफ ड्राइविंग की शपथ
यह वीडियो भी देखें:-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं