विज्ञापन
This Article is From Feb 25, 2024

ऑटो के पीछे लिखी थी ऐसी बात कि देख खुल गई लोगों की आंखें, बोले- यहीं है जिंदगी में खुश रहने का जरिया

कभी-कभी किसी गाड़ी के पीछे कोई ऐसा कोट या ऐसी बात लिखी होती है, जो जिंदगी का फलसफा सिखा देती है. कुछ ऐसा ही एक ऑटो के पीछे लिखा दिखा, जिसका वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है.

ऑटो के पीछे लिखी थी ऐसी बात कि देख खुल गई लोगों की आंखें, बोले- यहीं है जिंदगी में खुश रहने का जरिया
ऑटो पर लिखा कोट हुआ वायरल.

ऑटो, ट्रक और कार के पीछे अक्सर ऐसे कोट्स लिखे होते हैं, जो ध्यान खींच लेते हैं. कभी कोई ऐसी बात लिखी होती है, जो गुदगुदा जाती है तो कभी कुछ ऐसा लिखा होता है, जो आंखों में आंसू ले आता है. वहीं कभी-कभी किसी गाड़ी के पीछे कोई ऐसा कोट या ऐसी बात लिखी होती है, जो जिंदगी का फलसफा सिखा देती है. कुछ ऐसा ही एक ऑटो के पीछे लिखा दिखा, जिसका वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है.

ऑटो पर लिखा जिंदगी का फलसफा

वीडियो में पीले और काले रंग वाली एक ऑटो नजर आती है, जिसका सिर्फ पीछे का हिस्सा नजर आ रहा है. ऑटो के पीछे एक कमाल की बात लिखी हुई है, जिसे पढ़ कर लोग न सिर्फ इंप्रेस हो रहे हैं, बल्कि इंस्पायर भी हो रहे हैं. ऑटो के पीछे लिखा है, ‘इन्जॉय एवरी मोमेंट बिकॉज डेथ इज अनएक्सपेक्टेड' यानी जिंदगी के हर पल को खुल कर जियो, क्योंकि मौत अनिश्चित है.

यहां देखें वीडियो

लोगों ने कहा ये यूनिवर्सल ट्रूथ है

वीडियो को इंस्टाग्राम पर teja_automobile नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को 8 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है और 6 लाख से अधिक लाइक्स इस पर आए हैं. वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'घर की जिम्मेदारियों के साथ कैसे लाइफ एन्जॉय कर सकते हैं.' दूसरे यूजर ने लिखा, 'सही कहा है.' तीसरे ने लिखा, 'ये है यूनिवर्सल सच है.'

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Quote On Back Of Auto Goes Viral, Auto Viral Video, Auto Rickshaw, Auto Rickshaw Back Quotes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com