विज्ञापन

'ई बिहार है बाबू'...बीच सड़क पर बेधड़क सवारियों से भरा ऑटो दौड़ाता दिखा 10 साल का बच्चा!

आपने फिल्मों में तो बच्चों को स्टंट करते देखा होगा, लेकिन असल जिंदगी में जब एक 10 साल का बच्चा सवारियों से भरा ऑटो बेधड़क बीच सड़क पर दौड़ाता दिखा, तो देखने वालों की आंखें फटी की फटी रह गईं. इस वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है.

'ई बिहार है बाबू'...बीच सड़क पर बेधड़क सवारियों से भरा ऑटो दौड़ाता दिखा 10 साल का बच्चा!
बिहार की सड़क पर 10 साल के बच्चे का ऑटो ड्राइविंग वीडियो हुआ वायरल!
krohityadav_09

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो आग की तरह फैल रहा है, जिसमें एक 10-12 साल का मासूम बच्चा सरेआम भीड़भाड़ वाले बाजार में ऑटो रिक्शा का स्टयरिंग थामे नजर आ रहा है. सबसे हैरानी की बात तो ये है कि ऑटो खाली नहीं है, पीछे सवारियां बैठी हैं, जिन्हें शायद अपनी जान की कोई फिक्र नहीं है या फिर बच्चे के ड्राइविंग हुनर पर कुछ ज्यादा ही भरोसा है.

बच्चे ने दौड़ाया ऑटो (Bachha driving auto)

इस वीडियो पर नेटिजन्स का पारा चढ़ा हुआ है. कुछ लोग बच्चे के कॉन्फिडेंस को देखकर दंग हैं और उसकी तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं कई लोग इसे सिस्टम की विफलता बता रहे हैं. क्या ये उस बच्चे का हुनर है या फिर पेट की आग बुझाने की मजबूरी? जिस उम्र में कंधे पर बस्ता होना चाहिए, वहां स्टयरिंग का बोझ देखकर लोगों का दिल भी पसीज रहा है.

सोशल मीडिया पर मचा बवाल (child driving auto rickshaw)

खैर, 36.9 मिलियन बार देखे जा चुके इस वीडियो को लेकर इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है. सोशल मीडिया प्लेटफॉम इंस्टाग्राम पर यह वीडियो krohityadav_09 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 5 हजार से अधिक लोग कमेंट्स कर चुके हैं. वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'ई बिहार है बाबू कुछ भी हो सकता है'. इस वीडियो को अब तक 1.2 मिलियन लोग लाइक कर चुके हैं.

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Viral Video, 10 Year Old Child Driving Auto, Viral Video India, Social Media Trends, Bachha Driving Auto
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com