7 Word Resignation Letter: नौकरी छोड़ते समय आमतौर पर कर्मचारी एक औपचारिक इस्तीफा लिखते हैं, जिसमें वे अपने मैनेजर्स और सहकर्मियों का आभार जताते हैं और भविष्य में संपर्क में रहने की बात करते हैं, लेकिन हाल ही में एक कर्मचारी ने इस परंपरा को तोड़ते हुए सिर्फ सात शब्दों में इस्तीफा देकर सभी को चौंका दिया. रेडिट पर वायरल हुई इस घटना में एक यूज़र ने दावा किया कि उनकी टीम का नया सदस्य अचानक ऑफिस से गायब हो गया, जब उसकी डेस्क की तलाशी ली गई, तो वहां एक छोटा सा नोट मिला, जिसमें लिखा था, 'Charity accounting isn't for me. I quit.' मतलब कि 'चैरिटी अकाउंटिंग मेरे बस की बात नहीं है. मैं इस्तीफा देता हूं.'
'मैं छोड़ रहा हूं…अकाउंटिंग मेरे बस की नहीं' (Resignation letter)
न कोई धन्यवाद, न कोई स्पष्टीकरण- बस सीधा और सादा इस्तीफा. इस पोस्ट के साथ लिखा गया था, 'हमारा नया कर्मचारी ऑफिस नहीं आया, फिर उसकी डेस्क पर ये नोट मिला.' यह अनोखा इस्तीफा सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और इसके साथ ही लोगों ने भी अपनी-अपनी कहानियां शेयर करनी शुरू कर दीं है. किसी ने इसे 'ईमानदार' कहा, तो किसी ने 'असभ्य' और 'अनप्रोफेशनल' करार दिया. भले ही इस तरह के इस्तीफे नियमों के खिलाफ हों, लेकिन ये आज के कार्यस्थल की बदलती मानसिकता और स्ट्रेस लेवल को भी दर्शाते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Our newest employee was MIA then we found this on his desk
byu/when_air_was_breath inrecruitinghell
7 शब्दों में इस्तीफा (short resignation letter)
वायरल हो रहे इस पोस्ट पर एक यूज़र ने लिखा, 'मैंने भी बेस्ट बाय में ऐसे ही इस्तीफा दिया था. एक महीने तक शिफ्ट्स पर नहीं गया और उन्होंने मुझसे और शिफ्ट्स काम करने को कहा.' दूसरे ने कहा, 'एक बार मेरी कंपनी ने कहा कि एक कर्मचारी लापता हो गया है. बाद में पता चला उसने खुद ही नौकरी छोड़ दी थी और कोई जानकारी नहीं दी.' एक तीसरे व्यक्ति ने लिखा, 'मैंने पोस्ट-इट नोट पर इस्तीफा लिखा था क्योंकि HR और बॉस दोनों ही ऑफिस छोड़ चुके थे.' चौथे यूजर ने लिखा, 'मैंने एक बार मैनेजर की डेस्क पर नोट चिपकाया: तुम असहनीय हो और इस वजह से मैं जा रहा हूं. कभी नहीं मिलना चाहूंगा और सीधे अपनी कार में बैठकर निकल गया.'
ये भी पढ़ें:-इस देश का राष्ट्रीय पशु है गधा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं