विज्ञापन

पहले कहा... तुम टीम के लिए शानदार हो, फिर अचानक नौकरी से कर दिया बाहर, पोस्ट वायरल

अमेरिका के एक कर्मचारी ने दावा किया कि कंपनी ने कहा था नौकरी समझने में एक साल लगेगा, लेकिन 10 महीने बाद ही उसे निकाल दिया. अब उसकी पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

पहले कहा... तुम टीम के लिए शानदार हो, फिर अचानक नौकरी से कर दिया बाहर, पोस्ट वायरल
अमेरिका के एक कर्मचारी को कंपनी ने नौकरी से निकाला
सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर इन दिनों अमेरिका के कर्मचारी की पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है. पोस्ट में शख्स ने लिखा कि जिस नौकरी के लिए उसने अपना शहर, दोस्त और पूरी जिंदगी पीछे छोड़ दी, उसी कंपनी ने उसे सिर्फ 10 महीने बाद बाहर का रास्ता दिखा दिया. शख्स ने अपने साथ हुई सारी आपबीती रेडिट (Reddit) पर शेयर की. शख्स का दावा है कि सीपीजी कंपनी ने पहले कहा था कि इस पद को पूरी तरह समझने में एक साल लगेगा, लेकिन 10 महीने बाद ही उसे नौकरी से निकाल दिया गया.

नौकरी के लिए बदल दिया पूरा शहर

जानकारी के अनुसार, रेडिट (Reddit) पर लिखी अपनी पोस्ट में युवक ने बताया कि वह टेक्सास से कैलिफोर्निया शिफ्ट हुआ था. नई नौकरी के लिए उसने अपने दोस्तों, परिवार और यहां तक कि अपने थेरेपिस्ट को भी पीछे छोड़ दिया. कंपनी में शामिल होने के दौरान उसके मैनेजर ने कहा था कि इस कार्य मे पूरी तरह तैयार होने में करीब एक साल का समय लग सकता है.

छह हफ्ते बाद नौकरी से निकाला

शख्स के अनुसार, कुछ समय पहले ही उसका पूरे साल का रिव्यू लिया था. जिसमें मैनेजर ने उसे टीम के लिए बेहतरीन सदस्य बताया था. लेकिन सिर्फ छह हफ्ते बाद उसे अचानक परफॉर्मेंस इम्प्रूवमेंट प्लान (PIP) पर डाल दिया गया. शख्स ने आगे बताया कि उसने अपनी कमियों को सुधारने के लिए लगातार फीडबैक लिया और योजनाएं बनाईं. इसके बावजूद कंपनी ने उसे केवल 30 दिन का समय दिया. उसका आरोप है कि फीडबैक ठीक था और बार-बार एक्सपेक्टेशन बदल रही थीं.

Fired after 10 months at a company that told me onboarding takes a year. Moved cross country for this. I don't even know how to feel.
by u/Tall_Ad_4679 in recruitinghell

नौकरी से निकालने का तरीका भी चुभा

शख्स ने कहा कि अंतिम दिन उसके मैनेजर ने उसे जल्दी घर जाने की सलाह दी. लेकिन एक घंटे बाद ऑनलाइन मीटिंग में उसे नौकरी से निकालने की जानकारी दे दी गई. इससे वह बेहद आहत हुआ.

सोशल मीडिया पर लोगों ने किए कमेंट

पोस्ट वायरल होने के बाद कई लोगों ने कहा कि आजकल कई कंपनियां PIP का इस्तेमाल कर्मचारियों की मदद के बजाय उन्हें निकालने के लिए करती हैं. वहीं कुछ लोगों ने युवक को नई नौकरी तलाशने और बेरोजगारी लाभ लेने की सलाह दी. कई यूजर्स ने कहा कि ऐसी घटनाएं आज के नौकरी बाजार में आम होती जा रही हैं.

ये भी पढ़ें: मरीना बीच देख खुला रह गया विदेशी ट्रैवलर का मुंह, कही ऐसी बात...VIDEO हो गया वायरल 

ये भी पढ़ें: VIDEO: धरती पर स्वर्ग का रास्ता! चीन के इस विशाल 'दरवाजे' को देख ठहर जाती हैं सांसें, आपने देखा क्या?

ये भी पढ़ें: मैदान में जब गाय बन गई फुटबॉलर... बच्चों को नहीं लेने दी बॉल, वीडियो वायरल

लेखक के बारे में
img
पुष्पेंद्र कुमार
Journalist
पुष्पेंद्र कुमार एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक जागरण के दिल्ली ब्यूरो से की. यहां उन्होंने रिपोर्टिंग और लेखन... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Employee Fired After Refusing Overwork, Viral Reddit Post
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com