बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने ट्विटर पर अपना बायो अपडेट किया है. इसमें उन्होंने खुद को बीजेपी का प्रवक्ता नहीं बताया है. उन्होंने अपनी संस्कृति हिंदू और विचारधारा को भारतीय बताया है.उनके पूरे बायो में कहीं भी बीजेपी का जिक्र नहीं है. इसके साथ ही उनके बीजेपी छोड़ने को लेकर चर्चा भी शुरू हो गई है. हालांकि उनके इस कदम पर अभी बीजेपी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. पूनावाल 2017 में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे. उस समय वो महाराष्ट्र कांग्रेस में सचिव के पद पर थे. राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाने के विरोध में पूनावाला ने कांग्रेस छोड़ दी थी.
शहजाद पूनावाला टीवी डिबेट में बीजेपी का चर्चित चेहरा थे. वो हर रोज बीजेपी प्रवक्ता के रूप में टीवी डिबेट में पार्टी का पक्ष रखते हुए नजर आते थे. उन्होंने अपने अपडेटेड एक्स बायो में लिखा है,''धर्म: इस्लाम, संस्कृति: हिंदू, विचारधारा: भारतीय. लेखक: GST की यात्रा. पीएम नरेंद्र मोदी के आजीवन अनुयायी.'' कैप्शन में बस इतना लिखा है,''मेरा अपडेटेड बायो.''
शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस पर क्या आरोप लगाए थे
साल 2017 में राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष को शहजाद पूनावाला ने चयन बताया था. उन्होंने इसे कांग्रेस के लिए 'काला दिन' बताया था. उन्होंने ट्विटर (अब एक्स) पर लिखा था कि यह चुनाव एक मजाक है.उन्होंने दावा किया था कि पार्टी गांधी के खिलाफ एक 'फर्जी' उम्मीदवार खड़ा कर रही है. इससे पहले पूनावाला ने आरोप लगाया था कि राहुल गांधी के पक्ष में संगठनात्मक चुनावों में धांधली की गई.
The upcoming Congress president election is a selection and not an election. Its a sham election process: Shehzad Poonawalla,Maharashtra Congress Secretary pic.twitter.com/TdQSXs98Wq
— ANI (@ANI) November 30, 2017
कांग्रेस ने पूनावाला के आरोपों को खारिज कर दिया था. यह विवाद इतना बढ़ा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूनावाला के आरोपों का जिक्र गुजरात के सुरेंद्रनगर में चुनाव प्रचार के दौरान किया था. उन्होंने कहा था,''शहजाद पूनावाला नाम के एक युवक ने कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया को धांधली बताया है. इस चुनाव में लोकतांत्रिक मूल्यों को सार्वजनिक तौर पर तार-तार कर दिया गया.''
शहजाद के आरोपों से परिवार में पड़ गई थी फूट
पीएम मोदी की रैली के बाद पूनावाला ने ट्विटर पर उनका धन्यवाद करते हुए कहा था, ''मैं वंशवादी राजनीति के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखूंगा.मैं चुप कराने के प्रयासों से डरुंगा नहीं.''
" I have got Shehzad Poonawalla up as my child . It pains me deeply to see him do this. This is totally unacceptable. We need to strengthen the Congress & allies to win. Any grievance could have been put up at appropriate forums . My wife & I disassociate with him ."
— Tehseen Poonawalla Official 🇮🇳 (@tehseenp) November 30, 2017
उन्होंने लिखा था,''सरदार पटेल को सालों पहले उनका हक नहीं मिला था. मैंने आज राहुल गांधी के कार्यालय से संपर्क कर उनसे मुलाकात करवाने का अनुरोध किया, जिससे मैं उन्हें चुनाव में धांधली के सबूत दे सकूं. लेकिन उन्होंने मेरा अपमान किया, ठीक वैसे ही जैसे पटेल का अपमान हुआ होगा.''
I stand by & support my husband @tehseenp & all of his statements. My family & I neither have any relation, association nor wish to comment on the issue or the said individual Shehzad Poonawalla. Please refrain from tweeting/contacting me for the same.
— Monicka Vadera Poonawalla (@mvadera) November 30, 2017
राजनीति के मैदान की इस लड़ाई का असर पूनावाल परिवार पर भी पड़ा था. शहजाद पूनावाला के कांग्रेस पर आरोप लगाने के बाद उनके भाई और कांग्रेस समर्थक तहसीन पूनावाला ने शहजाद से संबंध तोड़ लिए थे. तहसीन ने आरोप लगाया था कि शहजाद पार्टी की अंदरूनी लड़ाई को सड़क पर लाए हैं. तहसीन की पत्नी मोनिका वाड्रा ने भी शहजाद से अपने सभी संबंध तोड़ लेने की घोषणा की थी. दरअसल मोनिका रिश्ते में राहुल गांधी के बहनोई राबर्ट वाड्रा की कजिन हैं.
ये भी पढ़ें: बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पार्टी से दिया इस्तीफा, X के अपडेटेड बायो में ये लिखा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं