विज्ञापन
This Article is From Jun 11, 2019

महिला को CCTV में दिखा अजीबोगरीब प्राणी, 3 करोड़ बार देखा गया VIDEO

रविवार को महिला ने जब अपना सिक्योरिटी कैमरा देखा तो वो हैरान रह गई. महिला को कैमरा रिकॉर्डिंग में अजीबोगरीब चीज दिखी. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

Also Read in
महिला को CCTV में दिखा अजीबोगरीब प्राणी, 3 करोड़ बार देखा गया VIDEO
महिला को CCTV में दिखा अजीबोगरीब प्राणी.

रविवार को महिला ने जब अपना सिक्योरिटी कैमरा देखा तो वो हैरान रह गई. उनको कैमरा रिकॉर्डिंग में अजीबोगरीब प्रााणी दिखा. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. लोग इस वीडियो को देखकर तरह-तरह की कहानियां बना रहे हैं. इस वीडियो को विवियन गोमेज के सिक्योरिटी कैमरे ने कैद किया. उन्होंने फेसबुक पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा- 'मैं रविवार की सुबह उठी और ये चीज अपने कैमरे में देखी और इसको फिगर आउट करने की कोशिश कर रही हूं.' 

शिखर धवन हुए बाहर तो फैन्स बोले- 'ऋषभ पंत को लाओ...' टॉप ट्रेंड कर रहे हैं Rishabh Pant

उन्होंने लिखा- 'पहली बार में मैंने एक परछाई देखी. जो दरवाजे के तरफ से आ रही थी. कार के पास अजीबोगरीब चलते हुए ये चीज दिखी. क्या किसी को कैमरे में ऐसी चीज दिखी है?' उन्होंने आगे लिखते हुए बताया कि उनके बाकी दो कैमरे में किसी वजह से ये दिखाई नहीं दिया. 

महिला ने मांगी लिफ्ट, पुलिस स्टेशन पहुंचकर पुलिस से कहा- 'इसने किया मेरा बलात्कार...'

देखें VIDEO:

विवियन गोमेज ने वीडियो शेयर किया तो किसी ने इस विचित्र चीज को elf (हैरी पॉटर का कैरेक्टर) बताया तो किसी ने गोबलिंग कैरेक्टर बताया. सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है. 

डॉक्टर ने बिल्डिंग की 8वीं मंजिल से फेंक दिया दो कुत्तों को, महिला ने देखते ही किया ऐसा

इस वीडियो को फेसबुक पर 9 मीलियन व्यूज हो चुके हैं और हमारों में कमेंट आ चके हैं. वहीं इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया गया वहां करीब 30 मिलियन बार देखा गया है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bizarre Video, Elf-like Creature, CCTV Footage
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com