सोशल मीडिया पर जानवरों के बहुत से मजेदार और हैरान कर देने वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं. कुछ वीडियो तो ऐसे भी होते हैं , जिन्हें देखने के बाद भी हमको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होता. ऐसा ही एक वीडियो अब वायरल हो रहा है. ये वीडियो एक हाथी का है. हाथी का ये वीडियो देखने के बाद आप भी अपनी आंखों पर भरोसा नहीं कर पाएंगे. इस वीडियो एक हाथी खुह ही अपनी तस्वीर बनाते हुए दिखाई दे रहा है. हाथी ने इतनी सुंदर तस्वीर बना डाली की ये देखकर हर किसी की आंखे फटी रह गईं.
वायरल हो रहे इस वीडियो आईएफएस अधिकारी प्रवीण अंगूसामी ने ट्विटर पर शेयर किया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक हाथी अपनी सूंड में ब्रश दबाकर कितने आराम से पेंटिंग कर रहा है. आप ध्यान से देखें तो वो हाथी की ही तस्वीर बना रहा है. आप देख सकते हैं कि हाथी कितनी खूबसूरती और सलीके से पेंटिंग बना रहा है. देखकर ऐसा लग रहा है मानो वो अक्सर पेंटिंग करता हो.
-
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर? -
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर -
NDTV World Summit 2026 : 'जब तक समझौता हो ना जाए...' रूस-अमेरिका तेल डील पर क्या बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर? -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: 26/11 के जिक्र पर अमेरिका को जयशंकर का जबरदस्त जवाब -
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | Marco Rubio से मुंबई में मुलाकात पर घिरे S Jaishankar, विपक्ष को दिया जवाब -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: Semiconductor Mission पर एस जयशंकर क्या कुछ बोले? -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह
देखें Video:
????️????????pic.twitter.com/hqVfK4C0rY
— Praveen Angusamy, IFS ???? (@PraveenIFShere) February 4, 2022
हाथी का ये टैलेंट देखकर हर कोई हैरान हो रहा है. सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. लोगों को ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है. वीडियो को अबतक 66 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. लोग वीडियो पर ढेरों कमेंट्स भी कर रहे हैं. एक यूजर ने कहा, ‘इस धरती पर कुछ भी असंभव नहीं है'.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं