विज्ञापन
This Article is From Sep 09, 2022

इलेक्ट्रिक स्कूटर मालिक का अजीबोगरीब वजह से कटा चालान, जानकर हैरान रह जाएंगे आप

ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी किए गए वाहन और ई-चालान की तस्वीरें सामने आई हैं. चालान की तस्वीर से पता चलता है कि यह 6 सितंबर (मंगलवार) को केरल के मलप्पुरम जिले के नीलांचेरी में जारी किया गया था.

Also Read in
इलेक्ट्रिक स्कूटर मालिक का अजीबोगरीब वजह से कटा चालान, जानकर हैरान रह जाएंगे आप
इलेक्ट्रिक स्कूटर मालिक का अजीबोगरीब वजह से कटा चालान

केरल ट्रैफिक पुलिस (Kerala Traffic Police) ने एक अजीबोगरीब घटना में एक इलेक्ट्रिक स्कूटर (electric scooter) मालिक पर वैध प्रदूषण नियंत्रण (पीयूसी) (Pollution Under Control) प्रमाणपत्र नहीं होने का जुर्माना लगाया है. फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी किए गए वाहन और ई-चालान की तस्वीरें सामने आई हैं. चालान की तस्वीर से पता चलता है कि यह 6 सितंबर (मंगलवार) को केरल के मलप्पुरम जिले के नीलांचेरी में जारी किया गया था. यूजर्स ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Union Transport Minister Nitin Gadkari) से इस मामले को देखने की अपील की है.

कार्टोक ने एक रिपोर्ट में कहा, कि स्कूटर एथर 450X (Ather 450X) था. इसे पहली बार 2018 में बेंगलुरु स्थित कंपनी द्वारा लॉन्च किया गया था और इसकी तीसरी पीढ़ी ने इस साल जुलाई में बाजार में प्रवेश किया था.

फोटो, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, बताती है कि चालान की राशि ₹ 250 है. रसीद में मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 213(5)(ई) का भी उल्लेख है.

यह पहली बार नहीं है जब इस तरह का अजीब चालान सामने आया है. जुलाई में, केरल में एक शख्स पर यात्रियों के साथ पर्याप्त ईंधन के बिना अपनी मोटरसाइकिल की सवारी करने के लिए जुर्माना लगाया गया था.

केरल ट्रैफिक पुलिस द्वारा भेजे गए ई-चालान की तस्वीर उस शख्स ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट की, जहां से यह वायरल हो गई.

चालान जारी होने पर वह शख्स अपनी रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल की सवारी कर रहा था और यह राशि ₹ 250 थी.

फिर, उत्तर प्रदेश में एक कार मालिक को वाहन चलाते समय हेलमेट नहीं पहनने पर चालान मिला. अपना गुस्सा जाहिर करने के लिए वह वाहन चलाते समय नियमित रूप से हेलमेट पहनने लगा.

बता दें कि एथर स्कूटर 5.4 kW ब्रशलेस इलेक्ट्रिक मोटर और 2.4 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक द्वारा संचालित है. यह स्कूटर 3.9 सेकेंड में शून्य से 40 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है. इसकी टॉप स्पीड 80 किमी/घंटा है और एक बार चार्ज करने पर यह 75 किमी तक जा सकती है.

इंडिया गेट पर अगले तीन दिन होगा नेताजी पर आधारित ड्रोन शो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Electric Scooter, E Challan Photo Viral, Pollution Certificate, Pollution Under Control Certificate
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com