विज्ञापन
This Article is From Aug 17, 2022

अस्पताल में बीमार पत्नी के बालों में कंघी कर रहा था बुजुर्ग, देखकर भावुक हुए लोग, बोले- सच्चा प्यार यही है...

छोटी क्लिप में, एक शख्स को अपनी बीमार पत्नी के बालों में कंघी करते देखा जा सकता है. ये वीडियो देखकर लोगों की आंखों आंसू आ गए.

अस्पताल में बीमार पत्नी के बालों में कंघी कर रहा था बुजुर्ग, देखकर भावुक हुए लोग, बोले- सच्चा प्यार यही है...
अस्पताल में बीमार पत्नी के बालों में कंघी कर रहा था बुजुर्ग

सच्चा प्यार मिलना मुश्किल है, लेकिन जब आपको किसी से प्याप होता है या कोई आपसे प्यार करता है, तो लोग आपको इसे हमेशा संजोकर रखने की सलाह देते हैं. ठीक वैसे ही जैसे इस बुजुर्ग दंपत्ति (Elderly Couple) ने किया. एक दूसरे के लिए उनका प्यार एक वीडियो में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है, जो ऑनलाइन वायरल हो रहा है. छोटी क्लिप में, एक शख्स को अपनी बीमार पत्नी के बालों में कंघी करते देखा जा सकता है. ये वीडियो देखकर लोगों की आंखों आंसू आ गए और हमें यकीन है कि यह वीडियो देखने के बाद आप भी भावुक हो जाएंगे.

वायरल हो रहे इस वीडियो को आरवीसीजे मीडिया ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. छोटी क्लिप में एक बुजुर्ग शख्स को अपनी बीमार पत्नी के बालों में कंघी करते देखा जा सकता है. जब वह बैठी तो उसने धीरे से अपनी पत्नी के बालों में कंघी की. वीडियो को अस्पताल में किसी ने शूट किया था, जो कि निश्चित रूप से आपके दिल को छू जाएगा.

देखें Video:

पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा है, "सच्चा प्यार."  ऑनलाइन शेयर किए जाने के बाद से वीडियो को अबतक 2 मिलियन से अधिक बार देखा गया है. लोग वीडियो देख इमोशनल हो गए और कमेंट सेक्शन में बुजुरग कपल के लिए ढेरों प्यार बरसाया. एक यूजर ने लिखा- "यही हम चाहते हैं." दूसरे ने लिखा- ''असली सच्चा प्यार यही होता है.''

पानी से भरे टब में नहाने के लिए भिड़ गए दो भालू, खूब हुई फाइट और फिर...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Elderly Man Combing Ailing Wife Hair, Husband Wife Video, Husband Wife Love, Husband Wife Relationship
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com