विज्ञापन

मैं भिखारी नहीं हूं... बोर्ड पर लिखी बात ने छू लिया दिल, बांसुरी बजाते बुजुर्ग का वीडियो वायरल

दिल्ली के सीपी में बांसुरी बजाते एक बुजुर्ग का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में 'मैं भिखारी नहीं हूं' लिखे बोर्ड ने लोगों को भावुक कर दिया. वीडियो वायरल होने पर लाखों व्यूज और हजारों लाइक्स आ रहे हैं.

मैं भिखारी नहीं हूं... बोर्ड पर लिखी बात ने छू लिया दिल, बांसुरी बजाते बुजुर्ग का वीडियो वायरल
सीपी में फ्लूट बजाते एक बुजुर्ग का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर इन दिनों दिल्ली के कनॉट प्लेस (सीपी) का एक भावुक वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है. वीडियो में एक बुजुर्ग शख्स सड़क किनारे बैठकर बांसुरी बजाते नजर आ रहे हैं. उनकी मधुर धुन सुनकर राहगीर रुक-रुककर उन्हें देख रहे हैं. खास बात यह है कि उनके पास रखा एक बोर्ड लोगों के दिल को छू रहा है, जिस पर लिखा है, "I am not a beggar, just want to touch your soul with the help of music".

संगीत के जरिए लोगों तक पहुंचा भावुक मैसेज

वायरल वीडियो में बुजुर्ग पूरे मन से बांसुरी बजाते दिखाई दे रहे हैं. उनका मैसेज यह बता रहा है कि वह लोगों से भीख नहीं मांग रहे, बल्कि अपनी कला के माध्यम से भावनाएं शेयर करना चाहते हैं. यही बात लोगों को सबसे ज्यादा प्रभावित कर रही है.

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर vardanshishodia_music नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. पोस्ट के कैप्शन में लिखा है कि यह मेरे लिए बहुत भावुक पल था. सीपी में जब मैंने अंकल से बात की तो महसूस हुआ कि कलाकारों की कहानी अक्सर ऐसी ही होती है. वीडियो को अब तक करीब 3.15 लाख व्यूज मिल चुके हैं, जबकि 34.9 हजार से ज्यादा लाइक्स भी आए हैं.

यूजर्स ने जताई मदद की इच्छा

वीडियो देखने के बाद कई लोग भावुक हो गए. एक यूजर ने लिखा कि मैं दिल्ली में नहीं रहता, लेकिन क्या मैं उनकी किसी तरह मदद कर सकता हूं. दूसरे यूजर ने लिखा, "Proud of you sir." वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि मैं उन्हें कई बार देख चुका हूं.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: नाखून चबाते हैं तो गौर से देख लीजिए ये वायरल वीडियो, चुटकी में सुधर जाएगी गंदी आदत

यह भी पढ़ें: हाथ‍ियों के साथ सेल्‍फी लेना पड़ा भारी, गंगा नहाने आए युवकों को हाथ‍ियों के झुंड ने खूब दौड़ाया, वायरल वीड‍ियो

यह भी पढ़ें: कौन है 228K फॉलोअर्स वाला 'फ्लाइंग डॉग' Ouka? हवा में ऐसे भरता है उड़ान, वीडियो देखकर लोग बोले- हमसे ज्यादा एडवेंचर तो ये करता है

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Flute Player, Emotional Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com