Kal Ka Mausam 11 August 2026: दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. पूरे उत्तर भारत में इन दिनों मॉनसून एक्टिव है और बारिश हो रही है. इस बीच मौसम विभाग ने कल यानी 11 अगस्त को कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. दिल्ली-एनसीआर, यूपी, राजस्थान, हरियाणा समेत उत्तर भारत में बारिश की संभावना है. आईएमडी का कहना है कि कल 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. जानिए कल कहां कैसा मौसम रहेगा.
दिल्ली-एनसीआर में बारिश का अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर जारी है. बीते शुक्रवार को दिल्ली में बारिश ने 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. वीकेंड पर भी बारिश जारी रही. आज सुबह से भी बादल छाये हुए हैं शाम को कुछ जगहों पर बारिश की चेतावनी है. इस बीच मौसम विभाग ने कल भी बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के अनुसार कल बारिश की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान है, जिसके चलते मौसम विभाग की ओर से बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके बाद भी 12 से 15 अगस्त तक आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है.
11 अगस्त को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दिन आर्द्रता का स्तर 90 और 85 प्रतिशत तक रह सकता है. मौसम विभाग ने सामान्य तौर पर बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है. पूर्वानुमान के मुताबिक, 11 अगस्त को सुबह हल्की से मध्यम बारिश, पूर्वाह्न में भी हल्की से मध्यम बारिश और दोपहर के समय भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. शाम के समय बारिश की तीव्रता घटकर बहुत हल्की से हल्की बारिश रह सकती है, जबकि रात में भी बहुत हल्की से हल्की बारिश के आसार हैं. ऐसे में दिनभर रुक-रुककर बारिश का दौर देखने को मिल सकता है.

दिल्ली में बारिश का क्या अपडेट?
Photo Credit: IMD
मध्यप्रदेश में बारिश का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने कल मध्यप्रदेश के कई इलाकों में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश के आगर-मालवा, भोपाल, देवास, इंदौर, मंदसौर, रायसेन, राजगढ़, रतलाम, सीहोर, शाजापुर, उज्जैन और गुजरात के छोटा उदेपुर, दाहोद, नर्मदा, पंचमहल में तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका है.
यूपी के कई जिलों में बारिश
आईएमडी के अनुसार कल उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी बारिश होगी. मॉनसून के एक्टिव होने की वजह से पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग के अनुसार कल पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी कल कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है.
बिहार में भी बारिश के आसार
मौसम विभाग ने कल बिहार के कई जिलों में भी बारिश की संभावना जताई है. आईएमडी के अनुसार कल बिहार में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. बिहार में 13 से 15 अगस्त के बीच भी मॉनसून जोर पकड़ेगा और कई जगहों पर बारिश होगी.
इन राज्यों में भी बारिश का अलर्ट
भारी बारिश की संभावना: उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा.
बहुत भारी बारिश की संभावना: उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश केरल, लक्षद्वीप और कर्नाटक.
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड से दिल्ली-NCR तक 16 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल, IMD का अपडेट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं