SRK Duplicate Dance Video: इन दिनों इंटरनेट पर एक मजेदार वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि एक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शाहरुख खान आ रहे हैं. एसआरके के आने की खबर इलाके में आग की तरह फैल गई. इस बीच लोग सारे काम छोड़कर सीधे स्कूल जा पहुंचे, लेकिन वहां जो नजारा उन्हें दिखा, उसने सभी को हंसा-हंसाकर लोटपोट करने के साथ-साथ उलझन में भी डाल दिया.
ये भी पढ़ें:-झाड़ू-पोछा छोड़ सीढ़ियों पर कामवाली ने किया ऐसा काम, CCTV में हरकत देख उड़े मालकिन के होश
जब लगा कि सच में किंग खान आ गए (Shah Rukh Khan lookalike)
हाल ही में एक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान शाहरुख खान के डुप्लीकेट ने अपने डांस से बच्चों को हैरान कर दिया, जिसका वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो के कैप्शन के मुताबिक, जब ये बात फैली की पड़ोस के स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर खुद शाहरुख खान आ रहे हैं, तो लोग काफी एक्साइटेड हो गए और तुरंत स्कूल जा पहुंचे, जहां उन्हें किंग खान का एक डुप्लीकेट 'झूमे जो पठान' गाने पर थिरकता नजर आया, जिसे देखकर वहां मौजूद स्कूली बच्चे और टीचर अपनी हंसी रोके नहीं रोक पाए.
They said Shah Rukh Khan was coming to the school next door for Independence Day…
— AJAY (@Supremacyx9) August 15, 2026
So I went to see him. But why did nobody tell me THIS was the Shah Rukh Khan? 😭💀 pic.twitter.com/NvDnL08ELU
पठान लुक में डुप्लीकेट का जोरदार डांस (Duplicate's Performance in Pathaan Look)
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, वहां शाहरुख खान नहीं बल्कि उनका एक डुप्लीकेट मौजूद था, जो काले रंग के पठान स्टाइल ऑउटफिट में नजर आ रहा था. उसने छड़ी हाथ में लेकर 'झूमे जो पठान' गाने पर बच्चों के सामने गजब का डांस किया. इस दौरान डुप्लीकेट के साथ एक महिला डांसर भी थिरकती दिख रही थी. इस दौरान सामने जमीन पर बैठे स्कूली बच्चे तालियां बजाते नजर आए.
ये भी पढ़ें:-मुंह से निकाली गाड़ी की आवाज और बन गया ड्राइविंग लाइसेंस, ड्राइविंग टेस्ट का ऐसा वीडियो कभी देखा है?
इस वीडियो के शेयर होते ही इंटरनेट पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई. एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर ये वीडियो @Supremacyx9 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो को अब तक 5 लाख 36 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं. वीडियो देख चुके एक यूजर ने लिखा, 'ऐसे सरप्राइज की किसी ने उम्मीद नहीं की थी.' वहीं वीडियो में डुप्लीकेट एसआरके की डांस परफॉर्मेंस देखने के बाद कुछ यूजर्स का हंस-हंसकर बुरा हाल हो रहा है.
ये भी पढ़ें:-जानिए क्यों 4.5 साल की जमी-जमाई नौकरी छोड़ कंटेंट क्रिएटर बनी ये लड़की, वजह चौंका देगी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं