Driving License Viral Video: सड़क पर गाड़ी चलाने से पहले टेस्ट देना और लाइसेंस हासिल करना एक बेहद सीरियस प्रोसेस होती है, लेकिन सोशल मीडिया पर इन दिनों इसी से जुड़ा एक वीडियो लोगों को हैरत में डाल रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि, एक बंद कमरे में अधिकारी बैठे हैं और सामने कुर्सी पर उम्मीदवार बैठा है. बिना किसी असली कार के अधिकारी गाड़ी चालू करने के लिए कहते हैं. वीडियो में अधिकारी को उम्मीदवार से कहते सुना जा सकता है कि, 'एक्सीलेटर दबाओ, ब्रेक लगाओ, गियर बदलो.' हैरानी वाली बात तो ये है कि, उम्मीदवार भी बिना कार के कुर्सी पर बैठे-बैठे ही हवा में हाथ-पैर हिलाकर ड्राइविंग टेस्ट की प्रोसेस पूरी करता नजर आ रहा है. कुछ ही सेकंड में उम्मीदवार की इस ओवर एक्टिंग को देखकर अधिकारी कहते हैं, 'माशाल्लाह, आप पास हो गए.'
ये भी पढ़ें:-झाड़ू-पोछा छोड़ सीढ़ियों पर कामवाली ने किया ऐसा काम, CCTV में हरकत देख उड़े मालकिन के होश
हवा में एक्सीलेटर और 'माशाल्लाह' पास! (Air Acceleration And Mashallah Passed)
इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान भी हैं और अपना माथा भी पीट रहे हैं. इस अजीबोगरीब वीडियो को देखने के बाद लोग ये सवाल उठा रहे हैं कि, 'ड्राइविंग लाइसेंस का टेस्ट है या फिर कोई ड्रामा चल रहा है.' कुछ पुराने वीडियो में तो बाकायदा लोग मुंह से गाड़ी स्टार्ट होने की आवाज निकालते हुए...आंखें बंद कर के ड्राइविंग का ड्रामा करते नजर आ रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो तालिबान शासन के बाद से ही खई इलाकों में ट्रैफिक नियम बेहद ढीले हो चुके हैं. आलम ये है कि, अब बिना किसी प्रैक्टिकल एग्जाम के ही या फिर रिश्वत के दम पर आसानी से लाइसेंस दे दिए जाते हैं.
महिलाओं के लिए कड़े नियम, पुरुषों के लिए ढील (Strict Rules For Women Relaxed For Men)
इस पूरे अरेंजमेंट की सबसे कड़वी बात ये है कि, जहां पुरुषों को बिना गाड़ी चलाए लाइसेंस मिल रहा है. वहीं महिलाओं के लिए इससे उल्ट सख्त पाबंदियां लगी हई हैं. तालिबान के सत्ता में आने के बाद से तो अफगान महिलाओं के गाड़ी चलाने पर लगभग पूरी तरह रोक लग चुकी है. यही नहीं महिलाएं बिना किसी पुरुष या रिश्तेदार के अकेले सफर तक नहीं कर सकतीं अफगानिस्तान में ये प्रशासनिक चौंकाने वाले अरेंजमेंट की खूब चर्चा हो रही है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ये वीडियो 'howorldworks' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 6 लाख 79 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं