Viral Maid Reel: इंटरनेट की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए और क्या देखने को मिल जाए कहा नहीं जा सकता. कभी रील्स के चक्कर में लोग अजीबोगरीब हरकतें करने दिखते हैं, तो कभी अचानक कैमरे में कैद हुए फनी मोमेंट्स लोगों को लोटपोट कर देते हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसे देखकर लोगों की हंसी रोके नहीं रुक रही है. इन दिनों सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच रहे इस वीडियो में एक कामवाली महिला घर में काम करने के बजाए अपने ही धुन में नाचती नजर आ रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, घर में सफाई करने आई महिला काम छोड़कर सीढ़ियों पर मस्त होकर डांस करने लगती है, उसे इसबात का अंदाजा भी नहीं था कि, उसकी ये डांस परफॉर्मेंस दीवार पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो रही है.
ये भी पढ़ें:-यहां ट्रेन में सफर के दौरान यात्रियों को लगाना पड़ता है ऑक्सीजन मास्क, खिड़की से दिखते हैं 'जन्नत' जैसे नजारे
काम छोड़कर शुरू कर दिया डांस (Maid Dance Reel Recorded in CCTV Camera)
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, टीवी स्क्रीन पर सीसीटीवी की लाइव फुटेज चल रही है. घर के एक हिस्से में सीढ़ियों के पास सफाई के लिए बाल्टी और पोछा रखा हुआ दिखाई दे रहा है, लेकिन वहां काम करने वाली महिला झाड़ू-पोछा किनारे रखकर फुल एनर्जी के साथ बॉलीवुड गाने पर थिरक रही होती है. महिला को लगता है कि, उसके आसपास कोई नहीं है और वो अपनी ही धुन में मस्त होकर डांस मूव्स दिखाने लगती है.
मालकिन ने सीसीटीवी में देखा पूरा कामवाली का काम (House Owner Reaction on Maid Viral Reel Video)
इस दौरान जब घर की मालकिन टीवी पर सीसीटीवी की फुटेज चेक करती हैं, तो उनकी नजर सीढ़ियों के पास नाच रही कामवाली पर पड़ती है. इस पूरे नजारे को रिकॉर्ड करते हुए बैकग्राउंड में मालकिन हंसते हुए कहती है कि, 'जब काम बताओ तो इनके शरीर में दर्द होने लगता है, लेकिन जरा इनकी एनर्जी तो देखो.' वीडियो में महिला का ये बेफिक्र अंदाज लोगों को काफी मजेदार लग रहा है.
सोशल मीडिया पर आ रहे मजेदार रिएक्शन (Social Media Users Funny Reaction)
ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स इंस्टाग्राम पर ये वीडियो 'theperfect__potatoes' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो को अब तक 1 लाख 29 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं. वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'और मजे की बात तो ये है कि इन्होंने इंस्टा अकाउंट भी मुझ से ही क्रिएट कराया था.' वीडियो पर यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन देते हुए मौज ले रहे हैं. जहां कुछ लोग इसे 'कामवाली नहीं बल्कि कंटेंट वाली कह रहा है', तो कोई कह रहा है कि, 'टैलेंट किसी भी उम्र या पेशे का मोहताज नहीं होता.' एंटरटेन कर रहे इस वीडियो को लोग बार-बार लूप में देखने को मजबूर है.
ये भी पढ़ें:-डॉक्टर की फीस से बचने के लिए पति-पत्नी ने भिड़ाया ऐसा जुगाड़, सोशल मीडिया पर हंस-हंसकर लोटपोट हुए लोग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं