Funny Groom Dance Viral: शादी में डांस अब सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि सोशल मीडिया का वायरल कंटेंट बन चुका है. हर दिन किसी न किसी शादी का वीडियो इंटरनेट पर छा जाता है और इस बार चर्चा में है एक दूल्हे का अतरंगी डांस, जिसने दुल्हन को ही शर्मिंदा कर दिया. ये वायरल वीडियो इंस्टाग्राम पर @devendrarajpoot46 नाम के यूज़र ने शेयर किया है, जिसे अब तक 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि जयमाल के बाद दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर सोफे पर बैठे होते हैं, तभी अचानक दूल्हा उठकर 'कागज कलम दवात ला' गाने पर ऐसा डांस करता है कि मेहमानों की हंसी नहीं रुकती.
दूल्हा बना हीरोइन (Dulha viral dance video)
डांस के दौरान दूल्हा बिल्कुल फिल्मी हीरोइन की तरह नजाकत से स्टेप्स करता है...गोल-गोल घूमना, हाथों को लहराना और पूरे ग्रेस के साथ स्टेज पर झूमना. उसकी अदाएं इतनी फिल्मी होती हैं कि लोग मजाक में कहने लगे, भाई की अंदर की लड़की बाहर आ गई.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां देखें वीडियो
दुल्हन की हालत देख नहीं पाएंगे आप (dulha ka viral dance reel)
जहां एक तरफ दूल्हा मस्त होकर डांस कर रहा होता है, वहीं दुल्हन की शर्म से हालत खराब हो जाती है. वो एक बार भी पति की ओर नजर उठाकर नहीं देखती, जैसे सोच रही हो कि, कहीं मैंने कुछ गलत तो नहीं कर लिया? वीडियो में उसकी बॉडी लैंग्वेज साफ दिखाती है कि वह बहुत असहज महसूस कर रही है.
कागज कलम दवात ला...पर दुल्हे ने दिखाया ऐसा नाच (dulha dance on stage)
वीडियो पर लोगों ने खूब मजेदार कमेंट्स किए हैं. एक यूजर ने लिखा, भाग जा दुल्हन, अभी भी टाइम है. दूसरे ने कहा, ये दूल्हा है या 'डांस इंडिया डांस' की कंटेस्टेंट? तीसरे ने चुटकी ली, भाई की हरकतें कुछ ठीक नहीं लग रही…शादी से पहले पूछना था. हालांकि, ये वीडियो कुछ लोगों को फनी लगा, तो कुछ ने इसे ओवरएक्टिंग और अटेंशन सीकिंग भी बताया, लेकिन इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि दूल्हे का ये डांस फिलहाल इंटरनेट का फेवरेट टॉपिक बना हुआ है.
ये भी पढ़ें:- दुनिया का सबसे खतरनाक कोबरा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं