विज्ञापन

दीपिका को मिली कड़ी टक्कर! चीनी बच्ची के 'धूम ताना' स्टेप्स ने इंटरनेट पर काटा बवाल, वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक छोटा सी बच्ची का वीडियो आग तरह फैला रहा है. लाल जोड़ा पहनकर जब इस बच्ची ने 'ओम शांति ओम' के गाने पर ठुमके लगाए, तो लगा मानो खुद दीपिका पादुकोण स्क्रीन से बाहर निकल आई हों. शिनजियांग के एक रेस्टोरेंट में हुए इस धमाकेदार डांस ने भारतीयों का दिल जीत लिया है.

दीपिका को मिली कड़ी टक्कर! चीनी बच्ची के 'धूम ताना' स्टेप्स ने इंटरनेट पर काटा बवाल, वीडियो हुआ वायरल
सरहद पार छिड़ा दीपिका का जादू! चीन की इस नन्ही परी ने 'धूम ताना' पर मचाया ऐसा गदर, देख फटी रह गईं सबकी आंखें
india.byte

Chinese Girl Dance On Bollywood Song: जब बात बॉलीवुड के गानों और उनके हुक स्टेप्स की हो, तो दुनिया का कोना-कोना झूम उठता है, लेकिन हाल ही में चीन से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने इंटरनेट का पारा सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है. वायरल क्लिप में एक नन्ही सी बच्ची ने 2007 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'ओम शांति ओम' के एवरग्रीन गाने 'धूम ताना' (Dhoom Taana) पर ऐसा डांस किया है कि अच्छे-अच्छे कोरियोग्राफर्स के पसीने छूट जाएं.

चीन में चला बॉलीवुड का सिक्का (Bollywood Craze Hits China)

इस छोटी सी 'सुपरस्टार' ने जैसे ही श्रेया घोषाल की मखमली आवाज में 'आए मोहे लाज सजनी' वाले हिस्से पर थिरकना शुरू किया, रेस्टोरेंट में खाना खा रहे लोग अपनी प्लेटें भूलकर बस उसे निहारते रह गए. बच्ची के एक्सप्रेशन्स इतने कातिलाना हैं और ग्रेस इतना जबरदस्त कि लोग उसे 'चीन की दीपिका' कहकर पुकार रहे हैं. उसके चेहरे की मासूमियत और डांस की एनर्जी का मेल एकदम लाजवाब है.

रेस्टोरेंट बना डांस फ्लोर, वायरल हुआ वीडियो (chinese girl amazing dance)

यह पूरा वाकया चीन के शिनजियांग प्रांत के एक कजाख रेस्टोरेंट का बताया जा रहा है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि बच्ची ने पारंपरिक भारतीय लिबास जैसा ही कुछ पहना है, जो इस परफॉरमेंस में चार चांद लगा रहा है. देखते ही देखते इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 10 लाख से ज्यादा व्यूज और लाखों लाइक्स मिल चुके हैं. भारतीय यूजर्स तो इस कदर दीवाने हुए हैं कि कमेंट सेक्शन में तारीफों के पुल बांध दिए हैं.

ये भी पढ़ें:-बार का बिल चुकाने के लिए बेची गई थी ये गोरिल्ला, आज 69 की उम्र में बनी 'वर्ल्ड रिकॉर्ड' क्वीन!

सरहदें छोटी पड़ गईं इस हुनर के आगे (Viral Dance Video)

कोई कह रहा है कि 'इस बच्ची के पैरों में बिजली है,' तो कोई इसके सटीक फुटवर्क को देख दांतों तले उंगलियां दबा रहा है. यकीन मानिए, इस नन्ही डांसर ने यह साबित कर दिया है कि, कला और संगीत की कोई भाषा या सरहद नहीं होती. अगर आप भी दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान के इस गाने के फैन हैं, तो यह वीडियो आपकी पुरानी यादें ताजा कर देगा. वाकई, इस छोटी सी बच्ची ने अपनी परफॉरमेंस से न केवल मनोरंजन किया, बल्कि दो देशों के बीच संगीत के जरिए एक खूबसूरत पुल भी बना दिया है. सोशल मीडिया पर यह 'नन्ही सुपरस्टार' फिलहाल छा गई है.

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chinese Girl Amazing Dance, Chinese Girl Dance On Bollywood Song, Viral Dance Video, Dhoom Taana Dance, Chinese Little Girl Deepika Padukone Style, Trending News, Shreya Ghoshal Songs, Om Shanti Om Dance, Dance Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com