शादी का सीजन हो या न हो, लेकिन सोशल मीडिया पर वेडिंग सीजन से जुड़े ढेरों वीडियो आये दिन देखने को मिलते रहते हैं. इनमें से कुछ वीडियो दिल छू लेते हैं, तो कुछ वीडियो पेट पकड़कर हंसने को मजबूर कर देते हैं. इसी कड़ी में हाल ही में वायरल एक वीडियो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है, जिसमें दूल्हे 'मियां' (Desi Groom Dance Video) अपनी दुल्हनियां को छोड़ अपनी सासू मां के साथ मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं. इस फनी वीडियो में दूल्हा, दुल्हन की मां के साथ स्टेज पर जबरदस्त डांस करता नजर आ रहा है.
यहां देखें वीडियो
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
स्टेज पर डांस से उड़ाया गर्दा
वीडियो में दूल्हे की लचकती कमर को देखकर आप भी थिरकने को मजबूर हो जाएंगे. इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स खूब मौज ले रहे हैं. वीडियो में दूल्हा-दुल्हन और सासू मां का धमाकेदार डांस स्टेज पर गर्दा उड़ा रहा है. वीडियो में जयमाला रस्म के बाद दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर खड़े होते हैं कि, उसी वक्त लाउड म्यूजिक बजता है, जिसकी धुन पर दूल्हा नागिन सा बलखाने लगता है. इस दौरान बीच-बीच में दुल्हन भी दूल्हे की ताल से ताल मिला ही रही होती है कि, बीच में कूद पड़ती हैं दुल्हन की मां. तभी दूल्हन को साइड कर दूल्हा सासू मां के साथ कमर मटकाते हुए जबरदस्त डांस करने लगता है.
सासू मां के साथ दूल्हे 'मियां' का डांस
वीडियो में दूल्हन की मां लंबा घूंघट डालकर दामाद जी के साथ दिल खोलकर थिरकती नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर यह मजेदार डांस वीडियो शेयर किया गया है, जिसे खूब देखा और पसंद किया जा रहा है. वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'ये क्या हो रहा है भैया.' दो दिन पहले शेयर किए गए इस वीडियो को देखकर लोग खूब एन्जॉय कर रहे हैं.
ये भी देखें- आमिर खान ने कपिल शर्मा से पूछा कि उन्हें अपने शो में क्यों नहीं बुलाया?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं