विज्ञापन
This Article is From Apr 13, 2022

VIDEO: बिना ड्राइवर सड़क पर सरपट दौड़ रही थी कार, जिसने भी देखा रह गया हक्का-बक्का

सैन फ्रांसिस्को में बिना ड्राइवर और बंद हेडलाइट सड़कों पर दौड़ रही एक कार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख हर कोई हैरान है.

VIDEO: बिना ड्राइवर सड़क पर सरपट दौड़ रही थी कार, जिसने भी देखा रह गया हक्का-बक्का
क्या आपने कभी देखी है बिना ड्राइवर सड़क पर दौड़ती कार, अगर नहीं तो यह VIDEO देख लीजिए

अगर आप भी सड़क पर दौड़ती एक ऐसी सरपट कार देख लें, जिसके अंदर कोई भी न हो, तो शायद आप भी अपनी आंखों पर यकीन न करें. जाहिर सी बात इस स्थिति में किसी का भी दिमाग हिल जाए. ऐसा ही एक मामला अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में देखने को मिला, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. हाल ही में सैन फ्रांसिस्को पुलिस ने एक कार को रोका जो बंद हेडलाइट्स के चल रही थी. कार के पास जाते ही अंदर झांकने पर पुलिस हैरान रह गई. वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई हैरत में है. 

यहां देखिए वीडियो

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक कार बिना हैडलाइट्स के सड़क पर दौड़ रही थी, जिसे पुलिस द्वारा रुकवा लिया जाता है. अगले ही पल जब पुलिस अधिकारी कार की खिड़की से अंदर झांकते हैं, तो हैरान रह जाते हैं, क्योंकि कार के अंदर कोई नहीं होता. यह पूरा नजारा वहां मौजूद एक रहागीर ने कैप्चर कर लिया, जिसके बाद यह वीडियो सोशल माडिया पर डाल दिया गया, जो तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं पुलिस के मुताबिक, इस कार को बाद में रोकने के बाद कब्जे में लिया जा चुका है. 

साइकिल वाले डिलीवरी बॉय का किस्सा हुआ वायरल, तोहफे में मिली बाइक

इंटरनेट पर इस कार का यह वीडियो इतना ज्यादा वायरल हो गया कि इस कार को बनाने वाली कंपनी को भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर सफाई देनी पड़ गई. उन्होंने बताया कि यह एक सेल्फ-ड्राइविंग कार है, जो नियर लोकेशन देखकर अपने आप पाक हो जाती है. उन्होंने आगे बताया कि क्रूज़ ने इस कार में एक ऐसा सॉफ्टवेयर विकसित किया है, जिसके कारण ये बिना किसी मदद के कार को मॉनिटर कर सकती है. 

क्या आपने कभी देखें हैं उड़ते हुए 'सोने के कछुए' ! रंग और आकार ने खींचा लोगों का ध्यान

बता दें कि माइक्रोसॉफ्ट, होंडा और वॉलमार्ट जैसे दिग्गजों के निवेश की बदौलत अमेरिकी निर्माता जनरल मोटर्स के पास कंपनी के अधिकांश शेयर हैं, जिनकी कीमत 30 बिलियन डॉलर से अधिक है. वहीं फरवरी के बाद से क्रूज़ ने लोगों को सैन फ़्रांसिस्को की सड़कों पर अपनी ड्राइवर रहित कारों में निःशुल्क यात्रा को बुक करने का अवसर प्रदान कर रही है. 

मुंबई में स्पॉट हुईं कियारा आडवाणी, जान्हवी और बहन खुशी, दिखा खास अंदाज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Driverless Car, Driverless Car UK, Twitter Videos, CAR
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com