विज्ञापन

फेम, फॉलोअर्स और फसाद! यूट्यूबर्स की अतरंगी लाइफ, जब चर्चा में आए अनुराग डोभाल से लेकर एल्विश यादव

आज के समय में यूट्यूब सिर्फ एक वीडियो प्लेटफॉर्म नहीं रहा, बल्कि लाखों युवाओं के लिए एक बड़ा करियर बन चुका है. लेकिन इस चकाचौंध भरी दुनिया की एक सच्चाई यह भी है कि यहां जितनी तेजी से शोहरत मिलती है, उतनी ही जल्दी विवाद भी पीछा पकड़ लेते हैं.

फेम, फॉलोअर्स और फसाद! यूट्यूबर्स की अतरंगी लाइफ, जब चर्चा में आए अनुराग डोभाल से लेकर एल्विश यादव
जब विवादों की वजह से चर्चा में रहे यूट्यूबर्स

आज के समय में यूट्यूब सिर्फ एक वीडियो प्लेटफॉर्म नहीं रहा, बल्कि लाखों युवाओं के लिए एक बड़ा करियर बन चुका है. कई यूट्यूबर्स अपनी क्रिएटिविटी और मेहनत के दम पर करोड़ों लोगों तक पहुंच रहे हैं. फेम, पैसा और लग्जरी लाइफस्टाइल की वजह से उनकी जिंदगी बाहर से बेहद चमकदार दिखाई देती है. लेकिन इस चकाचौंध भरी दुनिया की एक सच्चाई यह भी है कि यहां जितनी तेजी से शोहरत मिलती है, उतनी ही जल्दी विवाद भी पीछा पकड़ लेते हैं. सोशल मीडिया की दुनिया में एक छोटी सी गलती भी बड़ा मुद्दा बन जाती है और कई बार इसका असर सिर्फ कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि उनके परिवार तक पर पड़ता है.

हाल ही में उत्तराखंड के मशहूर मोटो व्लॉगर अनुराग डोभाल का मामला भी इसी वजह से चर्चा में आ गया है. जानकारी के मुताबिक, वह दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर अपनी टोयोटा फॉर्च्यूनर कार चला रहे थे और उसी दौरान इंस्टाग्राम पर लाइव भी थे. बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार करीब 140 से 150 किलोमीटर प्रति घंटे थी. इसी दौरान अचानक गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर से टकरा गई.

यह भी पढ़ें: 20 करोड़ बजट और 340 करोड़ कमाई, कश्मीर पर बनी यह फिल्म चार साल पहले सिनेमाघरों में लाई थी कमाई का सैलाब

हैरानी की बात यह रही कि उस समय हजारों लोग इंस्टाग्राम लाइव पर यह हादसा होते हुए देख रहे थे. इस घटना के बाद से अनुराग डोभाल और उनका परिवार सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. अनुराग बीते कुछ दिनों से अपने पारिवारिक कलेह को लेकर सुर्खियों में हैं. आज के इस पोस्ट में हम आपको ऐसे ही कुछ विवादित यूट्यूबर्स के बारे में बताने जा रहे हैं.

कैरी मिनाती

CarryMinati यानी अजय नागर एशिया के सबसे फेमस  यूट्यूबर्स में गिने जाते हैं. उनके चैनल पर करोड़ों सब्सक्राइबर हैं और उनकी रोस्ट वीडियो को काफी  पसंद किया जाता है. एक बार वह दिल्ली के रेड फोर्ट के पास वीडियो शूट कर रहे थे. बताया जाता है कि वहां शूटिंग की परमिशन नहीं थी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें रोक लिया और कुछ समय के लिए जेल में रखा.

गौरव जोन

यूट्यूबर गौरव जोन भी कई बार विवादों में रह चुके हैं. एक बार उन्होंने अपने पालतू कुत्ते को गुब्बारों के सहारे हवा में उड़ाने वाला वीडियो बनाया था. इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने इसका विरोध किया और पुलिस में उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई गई. इसके अलावा मंदिर में ब्लॉग शूट करने के मामले में भी उन पर केस दर्ज किया गया था.

एल्विश यादव

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर एल्विश यादव भी कुछ समय पहले विवादों में रहे. उन पर सांप के जहर से जुड़े एक मामले में आरोप लगे थे. इस केस के बाद उन्हें कुछ दिनों के लिए हिरासत में भी लिया गया था. इस घटना के बाद उनका नाम काफी समय तक खबरों में बना रहा. इसके साथ ही एक बार उन पर गमला चुराने का भी आरोप लगा था.

समय रैना

स्टैंडअप कॉमेडियन और यूट्यूबर समय रैना भी अपने शो और कॉमेडी कंटेंट को लेकर विवादों में आ चुके हैं. उनके एक शो में इस्तेमाल की गई लैंगवेज को लेकर सोशल मीडिया पर काफी विवाद छिड़ा और उनके खिलाफ कई शिकायतें दर्ज हुईं.

रणवीर अलाहाबादिया

रणवीर अलाहाबादिया भारत के लोकप्रिय पॉडकास्ट क्रिएटर और यूट्यूबर हैं. एक कॉमेडी शो में  उन्होंने कुछ ऐसे बयान दिए जिसके कारण वह विवादों में घिर गए. सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ लोगों ने काफी विरोध किया. इसके बाद उनके खिलाफ कई जगहों पर शिकायतें दर्ज की गईं.

गौरव तनेजा

यूट्यूबर गौरव तनेजा उर्फ फ्लाइंग बीस्ट बीते कुछ सालों में कई कानूनी विवादों में फंस चुके हैं. 2022 जुलाई को उनके बर्थडे वाले दिन पुलिस ने नोएडा मेट्रो स्टेशन से उन्हें गिरफ्तार किया था. उनके जन्मदिन पर नोएडा सेक्टर 51 मेट्रो स्टेशन पर हजारों फैन्स की भारी भीड़ जमा हो गई थी, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति और ट्रैफिक जाम पैदा हो गया था.






 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anurag Dobhal, Anurag Dobhal Accident, Anurag Dobhal News, Anurag Dobhal Car Accident, UK07 Rider Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com