31 जुलाई की सुबह एक अजीबोगरीब घटना घटी. उत्तर प्रदेश के हाथरस में जलेसर रोड स्थित एक पेट्रोल पंप (Petrol Pump) पर एक शख्स ने टंकी फुल की और बिना पैसे दिए ही भाग निकला. बता दें, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ाके से वायरल हो रहा है.
उखाड़ दी गई पेट्रोल नोजल
पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को और भी ज्यादा हैरानी इस बात की हुई कि भागते समय उसने पेट्रोल पंप की नली से पेट्रोल नोजल पूरी तरह उखाड़ दिया, जिससे पंप को बहुत नुकसान पहुंचा. घबराए कर्मचारियों ने पैदल ही उसका पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वे उसे पकड़ नहीं पाए.
इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस को तुरंत सूचित किया गया और चोरी और आपराधिक क्षति के लिए FIR दर्ज की गई. बाद में अधिकारियों ने CCTV फुटेज की जांच की और पंप से लगभग दो किलोमीटर दूर फटे हुए नोजल का पता लगाने में कामयाब रहे. ड्राइवर अभी भी फरार है और जांच जारी है. घटना के सीसीटीवी फुटेज ने इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे हैं.
देखें Video:
….बड़ी गाड़ी है पर पेट्रोल भरवाने की कीमत देने को तैयार नहीं-मंहगी यूएसवी है पर टोल देने से इंकार होता है!!! शाब्दिक मर्यादा तोड़कर कहने का मन है…साले-टुच्चे-भिखारी कहीं के!
— Gyanendra Shukla (@gyanu999) August 1, 2025
वायरल वीडियो हाथरस का है. जलेसर रोड पर गढ़ी जैनी के श्री बालाजी फ्यूल स्टेशन पर एक शख्स की कार की जैसे… pic.twitter.com/HlL7wIh5fl
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यूजर बोले- अब कम होंगे पेट्रोल के दाम
सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो को अब तक हजारों की संख्या में लोग देख चुके हैं. बता दें, वीडियो को लेकर लोगों ने अपने रिएक्शन भी दिए हैं. एक यूजर ने लिखा, " फ्यूल की कीमतों को देखते हुए व्यक्ति ने ऐसा किया है", दूसरे यूजर ने लिखा, " ड्राइवर को ऐसा नहीं करना चाहिए, शुक्र है किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है, लेकिन ऐसी हरकत खतरे को बुलावा देती है", तीसरे यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, "इस घटना को देखने के बाद लगता है सरकार पेट्रोल के दाम कम कर देगी".
ये भी पढ़ें : बीती जिंदगी भुलाना चाहता हूं... ना बाप ना मां, नहीं रही पत्नी, बेटा भी लापता, बुजुर्ग की दास्तां रुला देगी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं