'जिंदगी एक सफर है सुहाना, यहां कल क्या हो किसने जाना' यह गाना तो आपने सुना ही होगा, लेकिन आज हम आपको मिलाएंगे उस शख्स से, जिसकी जिंदगी पर यह गाना सबसे ज्यादा फिट नजर आता है. यह कहानी उस 75 साल के बुजुर्ग की है, जो बहुत ही कम उम्र मे अपने मां-बाप को खो बैठा था, पत्नी का स्वर्गवास हो गया और बेटा भी लापता है. इतना ही नहीं, इस शख्स का एक ही दोस्त था बचपन का वो भी इसे छोड़कर चला गया. लेकिन कमाल की बात तो यह है कि अपनी आंखों के सामने अपनी पूरी दुनिया खत्म होने के बाद भी यह बुजुर्ग मुस्कुराते हुए जिंदगी जी रहा है.
बचपन में खो दिए मां-बाप (Old Man Emotional Story)
इस वीडियो मे जब एक शख्स ने बुजुर्ग से पूछा कि आपकी उम्र कितनी है तो उन्होंने 75 साल बताई. इसके बाद शख्स ने पूछा, ऐसी कौन सी चीज है जिसे आप अपनी जिंदगी से मिटा देना चाहते है? इस पर बुजुर्ग ने अंदर से रोते हुए और चेहरे से मुस्कुराते हुए जवाब दिया बीता हुआ समय. शख्स ने पूछा ऐसा क्यों? तो बुजुर्ग ने कहा मै 5 साल का था जब पिता गुजरे और 9 साल की उम्र मे मैने मा को खो दिया, बचपन मे बहुत दुख झेले, मै 11 साल की उम्र से टेलरिंग का काम कर रहा हू, कुछ नहीं पता होता था कि शाम को खाना मिलेगा कि नही, मेरा सबसे बड़ा बेटा 35 साल की उम्र में लापता हो गया, जब गुजरे दिनों की याद आती हो तो दिल रोता है'.
देखें Video:
पास्ट का दर्द भुलाकर जी रहा बुजुर्ग ( Old Man Emotional Story Video)
यूं ही नहीं, बुजुर्ग ने कहा, मैं इतना अकेला हूं कि अपना दुख दर्द किसी को सुना नहीं सकता, 2019 में मेरी पत्नी भी चल बसी'. फिर शख्स ने पूछा कि कोई दोस्त जो आपके संपर्क में है? तो बुजुर्ग ने बताया कि एक दोस्त था बचपन का वो भी 6 महीने पहले दुनिया छोड़ गया'. इसके बाद वीडियो बनाने वाला शख्स कहता है कि अगर आपने अपनी जिन्दगी में एक चीज पर ध्यान दिया हो, तो वो यह है कि जो कोई भी आपके दिल के सबसे करीब होता है, वो सब आपसे दूर हो जाता है'. इस पर बुजुर्ग ने कहा, 'पता नहीं मेरे साथ ऐसा क्यों है, बचपन से ही मैं अपने चाहने वाले को खो रहा हू'. दोस्तों इसलिए यह बुजुर्ग अपना दुख भरा पास्ट भुलाकर मुस्कुराकर जिन्दगी जीने की कोशिश कर रहा है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें: टीचर ने पूछा- हमें फोन क्यों नहीं देखना चाहिए? बच्चों ने दिए ऐसे-ऐसे जवाब, जो आप कभी सोच भी नहीं सकते
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं