American Women Viral Video: बिल गेट्स को चाय सर्व करने के बाद अब डॉली चायवाला इंटरनेशनल सेलेब्रिटी बन चुका है. डॉली चायवाला केवल भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों में मशहूर हैं. हाल ये ही कि अब उन्हें विदेशों के इवेंट में इनवाइट किया जाता है. कहा जाता है कि, वो एक इवेंट में शामिल होने का 5 लाख से 10 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं. सोशल मीडिया पर बढ़ती पॉपुलैरिटी के चलते अब वह घर-घर में फेमस हो चले हैं. हाल ही में उन्हीं की स्टाइल कॉपी करती एक विदेशी महिला का वीडियो इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है. वीडियो में भारतीय 'डॉली चायवाला' की नकल करती इस विदेशी महिला का वीडियो खूब देखा और पसंद किया जा रहा है.
इंडिया से अमेरिका तक Dolly Chaiwala का बोलबाला (US woman mimics Indian chaiwala)
सोशल मीडिया प्लेटफॅार्म इंस्ट्राग्राम पर इस वीडियो को @the_vernekar_family नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है, जिसमें जेसिका नाम की एक अमेरिकी महिला....इंडियन चायवाले डॉली की नकल करती दिखाई दे रही हैं. यही नहीं इस दौरान जेसिका चायवाले के अंदाज में चाय, समोसा और भाजी बेचते हुए भी नजर आ रही हैं. वीडियो में उनका अनोखा अंदाज और मिमिक्री लोगों को खूब पसंद आ रही है. वीडियो में चाय बेचते हुए जेसिका गाने-बजाने के अंदाज में चाय, चाय समोसा, समोसा. भज्जी, भज्जी चटनी, चटनी चिल्ला रही हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
VIDEO देखने के लिए यहां क्लिक करें
लोग बोले- अमेरिका की 'डॉली चायवाली' (dolly american chaiwala video)
वीडियो में जेसिका हाथ में एक ट्रे लिए दिखाई देती हैं, जिसमें समोसा चाय और दो कप नजर आ रहे हैं. वीडियो में उनके पति पूछते हैं कि, क्या तुम डॉली चायवाला की तरह बनने की कोशिश कर रही हो? इस पर जेसिका जवाब देती हैं कि, नहीं, मैं तो 'जेसिका चायवाला' हूं. वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, डॉली अमेरिकन चायवाली. वीडियो देख चुके एक यूजर ने लिखा, आपकी दुकान कहां पर है. दूसरे यूजर ने लिखा, आप सबसे प्यारी चायवाली हैं, मुझे यकीन है कि आपकी चाय बहुत शानदार होगी. तीसरे यूजर ने लिखा, मुझे पसंद है भारतीय संस्कृति. चौथे यूजर ने लिखा, अमेरिका की 'डॉली चायवाली.'
ये भी देखें:- रील के चक्कर में बची बुजुर्ग की जान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं