विज्ञापन
This Article is From Jun 08, 2025

35 फीट ऊंचे पेड़ पर मिला पालतू कुत्ता, देख मालिक भी रह गया हक्का बक्का, कहा- आखिर इतनी ऊपर पहुंचा कैसे

Dog rescued from tree: हाल ही में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक परिवार को अपने पालतू कुत्ते की तलाश करते हुए 35 फीट ऊंचे पेड़ पर उसका पता चला.

35 फीट ऊंचे पेड़ पर मिला पालतू कुत्ता, देख मालिक भी रह गया हक्का बक्का, कहा- आखिर इतनी ऊपर पहुंचा कैसे

Dog climbs atop 35-foot tree: अमेरिका में एक बेहद हैरान कर देने वाली और मजेदार घटना सामने आई है, जहां एक परिवार को अपने पालतू कुत्ते की तलाश करते हुए 35 फीट ऊंचे पेड़ पर उसका पता चला. इस अजीबोगरीब वाकये ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं और लोग इस कुत्ते को अब सुपर डॉग कहकर बुला रहे हैं. यह घटना 22 मई को हुई जब परिवार घर लौटने पर अपनी पालतू डॉगी Lady को नहीं पाया. आसपास के इलाके और आंगन में खूब खोजबीन करने के बाद, परिवार की नजर अचानक पेड़ की सबसे ऊपरी शाखा पर जा टिकी, जहां Lady खुशी से पूंछ हिलाते हुए बैठी हुई थी.

यहां देखें वीडियो

35 फीट ऊंचे पेड़ से कुत्ते का रेस्क्यू (dog stuck in tree viral video)

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक आदमी पेड़ पर चढ़कर Lady तक पहुंचने की कोशिश करता है, जबकि नीचे खड़ी दो महिलाएं कंबल फैलाकर खड़ी रहती हैं, ताकि अगर Lady गिर जाए तो उसे सुरक्षित पकड़ा जा सके. यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया, जिसे अब तक 2 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं. वीडियो में देखा जा सकता है...एक परिवार को तब तगड़ा झटका लगता है जब घर लौटने पर उनका पालतू कुत्ता गायब मिलता है और फिर उसे 35 फीट ऊंचे पेड़ पर फंसा पाया जाता है. वो को गनीमत रही की कुत्ते को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया.

सोशल मीडिया पर मिले जबरदस्त रिएक्शन ( pet dog climbs tree)

परिवार ने बताया कि उन्होंने फायर डिपार्टमेंट और एनिमल रेस्क्यू टीम से मदद मांगी थी, लेकिन कोई सहायता नहीं मिली. वीडियो में एक महिला कहती हैं, मुझे समझ नहीं आ रहा कि मेरा कुत्ता इतनी ऊंचाई तक कैसे पहुंचा. वीडियो देख चुके एक यूज़र ने लिखा, लगता है किसी शिकारी पक्षी ने उसे उठाया और फिर पेड़ पर गिरा दिया. दूसरे ने मजाक में कहा, ये है Super Dog, Superman के planet Krypton से आया है. एक और कमेंट में लिखा गया, छोटे कुत्तों को खुले में छोड़ना खतरनाक हो सकता है, खासकर जहां शिकारी पक्षी हों.

ये भी पढ़ें:- क्या आप जानते हैं बिना खून पिए कितने दिन जिंदा रहते हैं मच्छर? जवाब चौंका देगा!

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dog Climbs Tree, Pet Dog On Tree, Pet Dog Climbs Tree, Dog Rescue From Tree, Dog Rescue Video, Pet Dogs, Viral, Viral Videos, Trending, Dog Stuck In Tree Viral Video, Super Dog USA 2024, Dog Rescued From Tree, Dog Snatched By Bird Viral News, Lady The Dog Viral Story, Unbelievable Dog Rescue USA, Funny Dog News, Pet Rescue Video 2024, Dog In Tree News, Animal Rescue Viral USA
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com