विज्ञापन
This Article is From May 29, 2025

कर्मचारियों को हंसाने और खुश रखने के लिए कुत्ते को बना दिया कंपनी का CHO,जानिए फिर क्या हुआ आगे...

हैदराबाद स्थित एक स्टार्टअप ने अपने ऑफिस में एक डॉग को चीफ हैप्पीनेस ऑफिसर (CHO) के पद पर नियुक्त किया है. आइए जाने हैं ऐसा क्यों किया गया है.

कर्मचारियों को हंसाने और खुश रखने के लिए कुत्ते को बना दिया कंपनी का CHO,जानिए फिर क्या हुआ आगे...
कुत्ता बना कंपनी का CHO

हैदराबाद स्थित एक स्टार्टअप (Hyderabad based startup) ने अपने कर्मचारियों को थोड़ा और अधिक एक्टिव बनाने के लिए, उन्हें हंसाने और मन बहलाने के लिए डेनवर नाम के एक गोल्डन रिट्रीवर (golden retriever) को अपना चीफ हैप्पीनेस ऑफिसर (CHO) नियुक्त किया है. जो सच में हैरान कर देने वाली बात है. बता दें, Harvesting Robotics नाम की कंपनी के को- फाउंडर राहुल अरेपाका ने लिंक्डइन पोस्ट के माध्यम से अपने नए टीम के सदस्य के बारे में जानकारी दी. जैसे ही लोगों को इस बारे में पता चला, सभी इस डॉग से काफी प्रभावित हुए.

राहुल अरेपाका ने अपने पोस्ट में लिखा, "हमारे सबसे नए कर्मचारी डेनवर से मिलिए - चीफ हैप्पीनेस ऑफिसर ( Chief Happiness Officer) के पद पर नियुक्त किए गए हैं. ऑफिस में उन्हें किसी बात की टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. वह बस आते हैं, दिल जीत लेते हैं और पूरे ऑफिस में एक एनर्जी बनाए रखते हैं. इसी के साथ हम कह सकते हैं कि हमारा ऑफिस पेट- फ्रेंडली हो चुका है.  डेनवर को ऑफिस में लाना हमारा सबसे अच्छा निर्णय है.

बता दें, लिंक्डइन पर को- फाउंडर राहुल  की पोस्ट को हजारों लाइक्स मिल चुके हैं. लोगों को उनका ये आइडिया काफी पसंद आया है और यूजर्स ने अपने रिएक्शन भी दिए हैं, एक यूजर ने लिखा,' अगर मेरे ऑफिस में ऐसा हो जाए तो मैं कभी छुट्टी न लूं', एक अन्य यूजर ने लिखा, 'जब ऑफिस में काम करने का मन हो तो मस्ती- मजाक करने के लिए ऐसा एक पार्टनर होना चाहिए'

आपको बता दें, हाल ही में, पालतू जानवरों को ऑफिस में रखना काफी पसंद किया जा रहा है. ज्यादातर कंपनियां कर्मचारियों की भलाई, तनाव में कमी और उनके मनोबल को बढ़ाने के लिए पेट- फ्रेंडली माहौल को अपना रही है.

मानव पशु बंधन अनुसंधान संस्थान (HABRI) के रिसर्च के अनुसार, पेट- फ्रेंडली वर्कप्लेस में काम करने वाले 87% कर्मचारियों के अपनी कंपनी में बने रहने की अधिक संभावना होती है तथा 91% कर्मचारी अपने काम में अधिक मन लगा पाते हैं  और स्ट्रेस फ्री रहते हैं.

ये भी पढ़ें: नहीं आया तो दोस्ती खत्म... हाथ-पैर में प्लास्टर, मुंह पर बंधी पट्टी के साथ दोस्त की शादी में पहुंचा शख्स, उड़ गए सबके होश

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dog Becomes Chief Happiness Officer In Office, Hyderabad Startup, Golden Retriever
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com