Earn 8.3 Lakh In Month: आजकल बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर उम्र के लोग मोबाइल के आदी हो चुके हैं. देखा जाए तो आज के समय में मोबाइल सबसे ज्यादा इम्पोर्टेन्ट हो गया है. वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिनका पूरा दिन या तो मोबाइल, लैपटॉप या फिर टीवी, टेबलेट पर निकलता है. अगर आप भी इस लत से परेशान हैं और इससे जितनी जल्दी हो सके छुटकारा पाना चाहते हैं, तो अमेरिका कि एक कंपनी सुनहरा मौका लेकर आई है. इसके लिए आपको बस महीने भर के लिए डिजिटल वर्ल्ड से दूरी बनाए रखना है. खास बात यह है कि, आपकी लत छुड़ाने के साथ-साथ कंपनी आपको ढेर सारा पैसा जीतकर मालामाल होने का भी मौका दे रही है. बता दें कि, अमेरिका की एक कंपनी डिजिटल डिटॉक्स के बदले लोगों को 10 हजार डॉलर यानी करीब आठ लाख रुपये दे रही है.
जानें क्या है ऑफर
यह ऑफर इन लोगों के लिए हैं, जो स्मार्टफोन की लत के शिकार हैं या फिर सारा-सारा दिन टीवी, लैपटॉप, टेबलेट से घिरे रहते हैं. दरअसल, अमेरिका का दही ब्रांड 'सिग्गी' डिजिटल वर्ल्ड से दूर रहने के लिए एक कमाल का प्रोग्राम लाया है. बताया जा रहा है कि, इसमें कंपनी चुनिंदा प्रतिभागियों के स्मार्टफोन जमा कर लेगी, इस बीच प्रतिभागी करीब एक महीने तक अपने फोन का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे, लेकिन इस दौरान प्रतिभागियों को प्रीपेड सिमकार्ड और बेसिक फीचर वाला एक फोन जरूर मिलेगा, जिससे वे इमरजेंसी के वक्त संपर्क कर सकें. इस दौरान सिग्गी की तरफ से डिजिटल ब्रेक चैलेंज को जीतने वाले 10 लकी लोगों को 10,000 डॉलर और सिग्गी के दही की तीन महीने की आपूर्ति मिलेगी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

ऐसे ले सकते हैं प्रोग्राम में हिस्सा
बताया जा रहा है कि, सिग्गी द्वारा रखी गई इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए 31 जनवरी तक आवेदन किए जा सकते हैं. इसके लिए आपको सबसे पहले सिग्गी की वेबसाइट पर जाना है और फिर अपना नाम रजिस्टर्ड कराना है. वेबसाइट पर कंपनी ने पूरी जानकारी विस्तार से दे रखी है. वेबसाइट पर इस प्रोग्राम के बारे में लिखा है, ये 'ड्राई जनवरी' से प्रेरित है, जिसमें हम एक महीने तक शराब से दूर रहने के बजाय, आपको अपने स्मार्टफोन को छोड़ने की चुनौती दे रहे हैं. हमारे जीवन में आज सबसे बड़ा ध्यान भटकाने वाली चीज हमारा फोन है. असल में एक सामान्य इंसान हर दिन अपने फोन पर 5।4 घंटे बिताता है, जो कि ठीक नहीं है.
पढ़े क्या है डिजिटस डिटॉक्स
डिजिटस डिटॉक्स में एक इंसान को कंप्यूटर, टैबलेट, स्मार्टफोन, टेलीविजन, लैपटॉप जैसी तकनीकी उपकरणों और सोशल मीडिया साइटों से दूरी बनाए रखना पड़ता है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, दुनिया भर में इसे लेकर जागरुकता चल रही है. यही नहीं वर्चुअल वर्ल्ड से लोगों को बाहर निकालने के लिए तरह-तरह के तरीके आजमाए जा रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं