Delhi Metro Fight Video: सफर के दौरान नोकझोंक होना आम बात है. सोशल मीडिया पर भी आए दिन ऐसे वीडियो धड़ल्ले से वायरल होते रहते हैं, जिनमें इस तरह ही तू-तू मैं-मैं और लड़ाई-झगड़ा देखने को मिलता ही रहता है. यूं तो बीते कुछ समय से दिल्ली मेट्रो के कुछ वीडियोज भी इसी वजह से चर्चा में बने रहे, जिनमें तिल का ताड़ बनते देखा गया था. कभी सीट को लेकर कहासुनी से शुरू हुआ झगड़ा हाथापाई तक जा पहुंचा, तो कभी कुछ लोगों की हरकतों की वजह से छोटी सी बात बड़ी लड़ाई में तब्दील हो गई. हाल ही में मेट्रो के अंदर हुए एक ऐसे ही झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है, जिसे देखकर आप भी अपना माथा पकड़ लेंगे.
यहां देखें वीडियो
Kalesh inside Delhi metro over Push and shove (Uncle dusre bande ke Legs pe Chhad gaye) pic.twitter.com/WlbDW0oK3N
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) October 23, 2023
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
मेट्रों के अंदर हुई लड़ाई (Delhi Metro Viral Video)
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर यह वीडियो @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 72 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. आठ सौ ज्यादा बार देखे जा चुके इस वीडियो को 23 अक्टूबर को शेयर किया गया है, जिसे देखकर लोग तरह-तरह के कमेंट्स करते हुए मौज ले रहे हैं. वायरल हो रहे इस वीडियो में आप मेट्रो के अंदर एक बुजुर्ग शख्स और एक लड़के के बीच बढ़ती लड़ाई देखी जा सकती है. हालांकि, इस लड़ाई के पीछे का सटीक कारण तो अभी तक साफ नहीं हुआ है, लेकिन इस बढ़ती लड़ाई ने मेट्रो के अंदर मौजूद लोगों को कितना परेशान किया, ये देखा जा सकता है.
कहासुनी से शुरू हुई लड़ाई हाथापाई तक जा पहुंची (Delhi Metro Ka Video)
वीडियो में कुछ लोगों को भी लड़ाई में घुसते देखा जा सकता है, जिन्हें देखकर समझा जा सकता है कि, वो लड़ाई शांत करने और रोकने की कोशिश कर रहे होंगे, लेकिन लाख कोशिशों के बाद भी लड़ाई बरकरार है. वीडियो देख चुके एक यूजर ने लिखा, 'दिल्ली मेट्रो में बैठ कर ये गोवा जा रहा था. क्या फ्लावर प्रिंट शर्ट पहना है. इसी बात पर झगड़ा हुआ होगा.' दूसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिख, 'कौन सी लाइन में हो गया कलेश. मुझे तो शांत लोग मिलते हैं.' तीसरे यूजर ने लिखा, 'अब ये कहने का समय आ गया है कि वे प्रवासी हैं, दिल्लीवासी नहीं.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं